Logo
ब्रेकिंग
बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प...

स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित की स्मृति में अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 23 को

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन रतलाम द्वारा कॉ. स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित की स्मृति में 23 फरवरी को अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इसका शुभारंभ रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा। इसके मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक  अशफाक अहमद होंगे। विशेष अतिथि यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले, मानक सचिव महेश कुमार गुप्ता के अलावा यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक रहेंगे।

पहला मैच गार्ड-11 एवं टीएमसी के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच डीजल शेड एवं टीआरओ इलेक्ट्रिकल के मध्य सुबह 11 बजे व तीसरा मैच दाहोद वर्कशॉप एवं इलेक्ट्रिकल टीआरडी पावर के मध्य दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। चौथा मैच कमर्शियल एवं एसएण्डटी के मध्य दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे इस स्पर्धा का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह जानकारी मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.