न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन रतलाम द्वारा कॉ. स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित की स्मृति में 23 फरवरी को अंतर विभागीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इसका शुभारंभ रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा। इसके मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद होंगे। विशेष अतिथि यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले, मानक सचिव महेश कुमार गुप्ता के अलावा यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक रहेंगे।
पहला मैच गार्ड-11 एवं टीएमसी के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच डीजल शेड एवं टीआरओ इलेक्ट्रिकल के मध्य सुबह 11 बजे व तीसरा मैच दाहोद वर्कशॉप एवं इलेक्ट्रिकल टीआरडी पावर के मध्य दोपहर 1 बजे खेला जाएगा। चौथा मैच कमर्शियल एवं एसएण्डटी के मध्य दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे इस स्पर्धा का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह जानकारी मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।
