Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

पुरोहित क्रिकेट ट्रॉफी का आगाज़… पहले दिन एसएन्डटी, टीएमसी, दाहोद वर्कशॉप एवं डीजल शेड विजयी

-शुभारंभ के मुख्य अतिथि यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले व एडीआरएम अशफाक अहमद रहे।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा कॉ. स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार 23 फरवरी को सुबह 9:30 बजे शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि यूनियन के महामंत्री जेआर भोसले, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेश गुप्ता रहे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ मौजूद रहे।
अतिथियों ने कॉम. पुरोहित के चित्र पर माल्यार्पण कर मैच का शुभारंभ किया गया।

पहले दिन चार टीम विजेता रही:- प्रतियोगिता के पहले दिन एसएन्डटी, टीएमसी, दाहोद वर्कशॉप एवं डीजल शेड विजेता रही। मैच के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व हिंद मजदूर सभा के महामंत्री गोविन्द लाल शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, पूर्व मंडल मंत्री रामखिलावन कुमायूं, मंडल संगठन मंत्री हरीश चांदवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कार्यालय शाखा अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, सचिव अशोक तिवारी, उपाध्यक्ष अर्पित परदेसी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट सचिव आशीष यादव, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, मेडिकल शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा, राजेश डांगी, युवा महिला समिति सचिव कांता तिवारी, पीयूष व्यास, उपाध्यक्ष नमिता कुमारी, पूर्व संगठन मंत्री प्रेमलता जैन के अलावा यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि 24 फरवरी को पहला मैच इंजीनियरिंग एवं सीएण्डडब्ल्यू के बीच सुबह 8 बजे होगा। दूसरा मैच सुबह 10 बजे मेडिकल एवं कार्मिक विभाग के मध्य, तीसरा मैच टीएमसी एवं अकाउंट्स के मध्य व चौथा मैच परिचालन विभाग एवं उज्जैन महाकाल के मध्य खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.