Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

बिलियर्ड्स पर भी भारी रहा स्नूकर का नूर …राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप रेलवे के हुसैन खान ने जीता कांस्‍य पदक, डीआरएम बोले- क्या खूब कर दिखाया

-राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्‍नूकर चैम्पियनशिप 4 से 10 फरवरी तक इंदौर में हुई।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल कर्मचारी मोहम्‍मद हुसैन खान ने 91वीं राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप में लगातार दूसरी बार पुरूष वर्ग में कांस्‍य पदक जीतकर रेलवे तथा रतलाम मंडल का नाम चमकाया है।
चैम्पियनशिप इंदौर के यशवंत क्‍लब में
04 से 10 फरवरी, 2025 तक हुई थी।
मालूम हो कि हुसैन खान पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत है।
इन्होंने अपनी उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार पुरूष वर्ग में कांस्‍य पदक जीतकर न केवल रतलाम मंडल बल्कि पश्चिम रेलवे के साथ ही भारतीय रेलवे का गौरव भी बढ़ाया है।
खान की इस इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्‍वनी कुमार ने इनकी पीठ थपथपाई और बोले कि वाह हुसैन आपने क्या खूब कर दिखाया। डीआरएम ने उन्‍हें सम्‍मानित कर भविष्‍य में और भी अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए उन्‍हें प्रेरित किया। इस दौरान सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्‍ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण परिचालन) महेश कुमार गुप्‍ता उपस्थित रहे।
मोहम्‍मद हुसैन खान की इस उपलब्धि पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित मंडल के शाखा अधिकारियों ने भी उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य हेतु शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.