Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

आईडीबीआई बैंक की सराहनीय सहायता…स्कूल के लिए ब्लेक बोर्ड, कुर्सियां व दिए पंखें, बच्चों ने बजाई तालियां

-जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को व्हाइट बोर्ड, कुर्सियां एवं कक्षाओं के लिए पंखे भेंट किए।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। स्कूली बच्चों का शैक्षणिक उत्थान हो, इसके लिए आईडीबीआई द्वारा जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को व्हाइट बोर्ड, कुर्सियां एवं कक्षाओं के लिए पंखे भेंट किए। बच्चों ने तालियां बजाकर अतिथियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
बैंक द्वारा फर्नीचर वितरण के कार्यक्रम में प्राचार्य मंजुलता जादौन ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक का सार्थक प्रयास रहा है। आपके प्रयासों से ही भारत विश्व की सबसे बड़ी पाँचवी अर्थव्यवस्था बना है।


बैंक के प्रबंधक दिनेश महाजन ने कहा कि हमारा बैंक राष्ट्र के गौरव एवं समृद्ध विरासत को पुनः प्रतिष्ठित करने में प्रयासरत हैं। जल्दी ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में समर्थ होगा। उपप्रबंधक सुनील वीर ने कहा कि आज का विद्यार्थी कल का भविष्य है। राष्ट्र आपको बड़ी आशा के साथ देख रहा है। निश्चित ही आप राष्ट्र की प्रगति में सहायक होंगे। बैंक के वरिष्ठ रूपेश तांडेकर ने अपने उदबोधन में बैंक की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए सामाजिक स्तर पर किए गए कार्यों का उल्लेख किया। स्वागत भाषण विद्यालय के राजेंद्र सिंह राठौड़ ने दिया। अतिथियों द्वारा विद्यालय को 12 व्हाइट बोर्ड, 24 कुर्सियां एवं कक्षाओं के लिए पंखे प्रदान किए।अतिथियों का स्वागत प्राचार्य मंजुलता जादौन, मिथलेश मिश्रा, विश्वास पांडे, इंदर सिंह सोलंकी, वंदना वर्मा, कविता डिक्रूज, मीनाक्षी हरोड, रीतेश निगम, हर्षद भटनागर, विजय पांचाल आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन विनीता ओझा ने किया। आभार मिथिलेश मिश्रा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.