Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

यहां भी अनदेखी…गंदगी की समस्‍या पर सुनवाई नहीं, आख‍िर ट्वीट से ही शुरू हुआ समाधान, पार्किंग की भी समस्‍या बरकरार

-डीआरएम ऑफ‍िस के एसबीआई बैंक एरिया से बहती गंदगी को लेकर बैंक ग्राहक ने किया ट्वीट
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। लगता है गूंगे-बहरे सिस्टम में शिकायत के बाद ही समाधान की सुध ली जाती है। रतलाम रेल मंडल कार्यालय परिसर में फैली गंदगी को लेकर ऐसा ही हुआ। मंडल स्‍तर पर स्‍वच्‍छता का बिगुल बजाकर साफ सफाई की दुहाई देने वाले अधिकारी मंडल कार्यालय में ही स्‍वच्‍छता को लेकर लापरवाह बने हुए थे। कार्यालय परिसर में ही एसबीआई ब्रांच स्थित है।इसके सामने लंबे समय से गंदगी बहकर सीधे पिछले हिस्से के इंट्री गेट वाले एरिया की सड़क तक फैल रही थी। इसकी सूचना इंजीरियरिंग विभाग के अधिकारियों को कई बार दी गई। लेकिन इसे लेकर कोई सुनवाई नहीं की गई। अंततः बैंक के ग्राहक द्वारा रेलमंत्री को ट्वीट किया गया। तब जाकर स्‍थाई ड्रेनेज के इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि इस एरिया में बेरिकेटिंग किए जाने से बैंक के ग्राहकों के अलावा रेलवे के कामों के लिए मंडल कार्यालय आ रहे लोगों को अपने वाहन झड़े करने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल डीआरएम ऑफ‍िस के पिछले गेट परिसर में टीआरडी बिल्डिंग है। बिल्डिंग के टॉयलेट से जुड़ा ड्रेनेज जाम होने से गंदगी चैंबर से बाहर निकलकर सड़क तक आकर बह रही थी। इसकी शिकायत इंजीनियरिंग विभाग के सहायक इंजीनियर से की गई। लेकिन इस ओर लंबे समय से ध्‍यान नहीं दिया गया। इससे बैंक के ग्राहकों के अलावा आम कर्मचारी सहित अन्‍य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बैंक के ग्राहक एडवोकेट अमित पांचाल ने बुधवार को मोबाइल कैमरें से फोटो खिंचकर शिकायत रेलमंत्री को ट्वीट के माध्यम से कर दी। इसके बाद जागे अधिकारी ने गुरुवार को ड्रेनेज का काम शुरू किया।

ब्‍यूटी पार्लर के लिए बेरिकेटिंग:- मंडल कार्यालय के पिछले हिस्‍से के एंट्री गेट के बाद से की गई बेरिकेटिंग अभी भी परेशानी बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व डीआरएम द्वारा महिला समिति द्वारा संचालित ब्‍यूटी पार्लर के लिए ये परेशानी खड़ी कर दी गई। दरअसल इस एरिया में वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए एंगल की बेरिकेटिंग कर दी गई। बल्कि आगंतुकों के लिए परिसर में गाड़ी पार्क करना की मनाही के लिए आरपीएफ गार्ड की तैनाती भी कर दी गई है। इस बदइंतजामी के चलते लोग मुख्य डाट की पुल सड़क के आसपास जहां-तहां अपने वाहन खड़े करने को मजबूर है। इधर, आरपीएफ का कहना है कि उन्हें रेल प्रशासन के आदेश का पालन करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.