Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

राजपूत समाज परिचय सम्मेलन… 25 जोड़ों की शादी के लिए हामी…480 से अधिक प्रतिभगियों ने दिया परिचय

-सम्मेलन में 50 से भी अधिक युवक-युवतियां के हुए पंजीयन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राजपूत समाज का विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन विधायक सभागृह सैलाना रोड पर संपन्न हुआ। परिचय सम्मेलन में लगभग 480 से भी अधिक प्रतिभागी सम्मेलन में उपस्थित हुए। इसमें से 245 से अधिक जोड़ों ने शादी संबंध के लिए हामी भरी।


इस अवसर पर परिचय दर्पण पुस्तिका का विमोचन भी अतिथियों एवं समाजजनों द्वारा किया गया। परीक्षा दर्पण पुस्तिका में 425 प्रतिभागी के फोटो सहित जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा सम्मेलन में 50 से भी अधिक युवक एवं युवतियां के पंजीयन फॉर्म जमा कराए गए। सम्मेलन में युवक की अपेक्षा युवतियां अधिक पढ़ी लिखी शामिल होकर अपनी एवं परिवार के साथ सहयोग करने वाले युवक के साथ विवाह बंधन हेतु इच्छुक रही। युवक भी पढ़े लिखे होने के साथ-साथ पढ़े-लिखी जीवन संगिनी एवं अपने परिवार के साथ तालमेल बैठाने वाली साथी की बात की गई। मंच पर अपना परिचय देने में युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थित दर्ज कराई। सम्मेलन में नगर के अलावा इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, जावरा, झाबुआ, अलीराजपुर, प्रतापगढ़ के अलावा दिल्ली के भी प्रतिभागी भी शामिल हुए।

इस दौरान पत्रिका का विमोचन नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, निगम सभापति मनीषा मनोज शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं राजपूत समाज के प्रमुख संगठनों के बाहर से पघारे अतिथियों द्वारा किया गया। सम्मेलन में लगभग 25 से अधिक जोड़ों के संबंध विवाह के लिए तय हुए। रतलाम जिले के अलावा आसपास के क्षेत्र के समाज बंधु भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.