Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे जी का असीम योगदान – जिलाध्यक्ष उपाध्याय

-पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा की उपस्थिति में जरूरतमंदों को कंबल वितरण।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर शनिवार को विभिन्न आयोजन हुए। भाजपा जिला कार्यालय पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा की मौजूदगी में कंबल वितरित किए गए।
पैलेस रोड स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पुष्पांजलि अर्पित की। संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे का असीम योगदान रहा है। भाजपा सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। आरंभ में स्व. ठाकरे के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भगतसिंह भदौरिया, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल द्वारा 21 कंबल का वितरण

इधर, शहर के कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण किया गया। समाजसेवी एवं रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य रूमी कान्ट्रेक्टर के मुख्य आतिथ्य में पुष्पांजलि अर्पित कर जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंद लोगों को कुल इक्कीस कंबल वितरित किए गए। पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार, भुपेन्द्र कावड़िया, विपिन श्रीमाल, नितेश सोनी, हार्दिक मेहता, अर्चित डागा के साथ कुशाभाऊ मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.