Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

देवास-रतलाम के पत्रकारों का मिलन…देवास प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने रतलाम प्रेस क्लब भवन का किया भ्रमण

रतलाम के पत्रकारो ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। देवास प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को रतलाम प्रेस क्लब का भ्रमण किया। इस दौरान यहां के पदाधिकारियों ने रतलाम प्रेस क्लब की गतिविधियों एंव कार्यप्रणाली के बारे में समझा।
रतलाम प्रेस क्लब भवन पर हाल ही में निर्वाचित देवास प्रेस क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष ललित शर्मा ,सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमानसिंह बैस एवं अजय जायसवाल का स्वागत किया गया। रतलाम प्रेस क्लब के सचिव यश (बंटी ) शर्मा ने प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में देवास प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों के साथ मां सरस्वती की पूजन के साथ आयोजन की शुरूआत हुई। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने कहा कि ये प्रदेश के एक दूसरे प्रेस क्लब के जानने की ये अच्छी शुरूआत है। इससे प्रदेश में पत्रकारों को किसी भी परेशानी होने पर समन्वय करने में भी आसानी होगी।
संस्था के सदस्यता अभियान, गतिविधियों ,निर्वाचन प्रक्रिया,उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरूस्कार , पत्रकार कल्याण कोष के स्वरूप का विस्तार से अवगत कराया।

रतलाम प्रेस क्लब को किया देवास आंमत्रित

पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन ने जमींन आवंटन से लेकर भवन निर्माण के दौरान की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने देवास के पुराने पत्रकारों के संस्मरण सुनाते हुए उनके द्वारा दिए योगदान को भी याद किया। देवास प्रेस क्लब के सचिव शेखर कौशल ने वहां की गतिविधियों के साथ ही चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया। देवास प्रेस क्लब के अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा रतलाम प्रेस क्लब की गतिविधियों से अवगत जानने की लालसा पहले से थी। रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष का आमंत्रण मिला था। इसलिए जैसे ही समय मिला हम लोग यहां आ गए है।
शर्मा ने देवास प्रेस क्लब द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यो से अवगत कराया। उन्होंने रतलाम प्रेस क्लब के सभी साथियों को देवास जिले के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार नीरज शुक्ला ने किया और आभार उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

इस दौरान आयोजन के सहप्रभारी किशोर जोशी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र केलवा, सहसचिव मुबारिक शैरानी, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे, हैमत भट्ट, चन्द्रशेखर सोलंकी, केके शर्मा, प्रदीप नागौरा वरिष्ठ पत्रकार गोविंद उपाध्याय, आरिफ कुरैशी ,तुषार कोठारी, सौरभ कोठारी, नरेन्द्र जोशी, सुधीर जैन, अदिति मिश्रा, दिग्विजयसिंह सेंगर, रवि सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.