Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

“अभ्युदय” का अद्भुत नज़ारा….नन्हें विद्यार्थियों ने किया कमाल, बज उठी तालियां, सभी बोले वाह

-साँई श्री इंटरनेशनल एकैडमी के वार्षिक उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। साँई श्री इंटरनेशनल एकैडमी के वार्षिक उत्सव “अभ्युदय” में नन्हें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व कलात्मक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। दर्शकों ने तालियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन कर उन्हें खूब सराहा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल व भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे। संचालक राकेश देसाई, विनीता देसाई व प्राचार्य डॉ. श्वेता विंचूरकर बताया कि स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि प्रहलाद पटेल व प्रदीप उपाध्याय ने भगवान गणपति की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। अतिथियों का स्वागत संचालक राकेश देसाई विनीता देसाई प्राचार्य एवं सीबीएसई सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. श्वेता विंचूरकर, कोषाध्यक्ष श्याम विंचुकर, सचिव राजेश भार्गव, मनोज मित्तल, मुकेश मित्तल आदि ने किया। कार्यक्रम के शुरुआत में बच्चों ने गणेश वंदना, स्वागत गीत तथा आर्केस्ट्रा प्रस्तुत की।

अतिथि परिचय वीरेंद्र सिंह होरा ने दिया। स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन डॉ. श्वेता विंचूरकर ने देते हुए बताया कि विद्यालय ने विगत वर्ष में शैक्षणीक, खेल व विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। बच्चों ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि ज्ञान ऐसी चीज है जो बांटने से बढ़ता है। अर्जित ज्ञान को कोई छीन नहीं सकता और यह जितना बांटा जाए उतना बढ़ता जाता है। उन्होंने उपस्थित पालकों व विद्यार्थियों से शहर में सफाई व्यवस्था में सहयोग का आग्रह किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी जीवन में सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए यदि अच्छे लोग राजनीति में होंगे तो शहर, प्रदेश व देश की प्रगति होगी।
कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न ज्ञानवर्धक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग बिरंगी दुनिया, नटखट बचपन, मिशन इसरो, एरियल डांस ,सुनहरे पल, रोबोटिक, हनुमान चालीसा सहित मलखंब का आकर्षक प्रदर्शन कर उपस्थित पालको का मन जीत लिया।एकेड़मी परिवार ने अतिथियों का शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया कार्यक्रम में नीतू भट्ट, सुलोचना तंवर, तनु प्रिया पाठक मीना कंवर मीनू चौहान डॉक्टर कृष्ण राजावत ज्योति पाल भूषण व्यास जितेंद्र राणावत का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन पूनम गांधी प्रफुल्ल शर्मा, तनीषा डामोर, जतिन पाटीदार, माधव पोरवाल, हर्षिता राव, प्राची गहलोत, प्रवीण मोतियानी, आस्था पगार, जाह्नवी शिवानी, भव्य शर्मा, गौरव अंबानी, निर्माण शर्मा, आरती सिसोदिया, मर्दिनी, विहान देसाई अदिति दगा, अथर्व पांचाल, मनन त्यागी आदि ने किया। आभार यामिनी गढ़वाल ने व्यक्त किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.