Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

SET Exam: परीक्षा के पहले महिला अभ्यर्थियों के उतरवाए मंगलसूत्र, बिछिया व पायल

-अभ्यर्थियों ने कहा नियमों के उल्लेख नहीं, की गई मनमानी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राज्य पात्रता के तहत सेट की परीक्षा महिला अभ्यर्थियों के लिए परेशानी साबित हुई। यहां तक कि उन्हें जलालत से भी गुजरना पड़ा। परीक्षा के लिए प्रवेश से पहले उनके मंगलसूत्र, बिछिया व पायल उतरवा लिए गए। जबकि नियमों के तमाम बिंदुओं में इसका कहीं उल्लेख नही था।
दरअसल सेट की परीक्षा के लिए 15- 12- 24 रविवार को दो बत्ती स्थित गर्ल्स कॉलेज में पेपर था। इसके लिए आई विशेषतया विवाहित महिलाओं को अपने गले से मंगल सूत्र व पैर से बिछिया व पायल निकालने पड़े। यहां तक कि कंगन व दुपट्टे (आंचल) को भी निकालने को मजबूर किया गया।

हैरत की बात है कि महाविद्यालय में नोटिस बोर्ड पर तो स्पष्ट लिखा था कि गहने जांच के बाद इंट्री के लिए मान्य रहेंगे। लेकिन मनमानी ऐसी की गई कि नोटिस बोर्ड पर लिखे गए निर्देशों को ही नजरअंदाज किया गया।
इस फरमान के बाद नजारा ऐसा रहा कि कुछ महिला अभ्यर्थियों से स्वयं के मंगलसूत्र नहीं निकले जा सके। तब उन्हें मजबूरन अपने ही पति के हाथों टूटवाना पड़ा। मामले में गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य सुरेश कटारिया से जानकारी लेना चाही। लेक़िन फोन रिसीव नहीं होने से जबाव नहीं मिल सका।

Leave A Reply

Your email address will not be published.