Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

कार्य संपादक की सीख….घर व कार्यस्थल के टेंशन रहता है, लेकिन प्राथमिकता तय करने से कम होगा तनाव

जावरा सीईओ बलवंत सिंह नलवाया ने एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम में कहा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कार्य स्थल एवं परिवार में काम का टेंशन होती है। हालांकि हमें काम सभी करने हैं। लेकिन कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने से तनाव कम किया जा सकता है। जीवन मे ऐसा प्रबंधन जरूरी है।
यह बात जावरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंत सिंह नलवाया ने राज्य आनद संस्थान द्वारा आयोजित एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम राज्य आनंद संस्थान के निर्देश पर कलेक्टर राजेश बाथम के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार, एसडीएम त्रिलोचन गौड़ के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत जावरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंत सिंह नलवाया की उपस्थिति में रतलाम जिले के जावरा विकासखंड में एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत, रोजगार सहायक, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग के कुल 60 कर्मचारी सम्मिलित हुए।
आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने व उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक सोच को लाने के लिए ब्लॉक स्तर पर पदस्थ सभी विभागों की कर्मचारियों के लिए अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने राज्य आनंद संस्थान एवं अल्पविराम का परिचय देने के साथ ही चिंता और प्रभाव का दायरा के सत्र में बताया कि हमको कई प्रकार की चिंताएं होती हैं। लेकिन जिन चिंता का समाधान हमारे हाथ में है सिर्फ उन पर ही विचार करना चाहिए। मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत ने आनंद की ओर सत्र में कर्मचारियों से जाना कि उनका आनंद कैसे बढ़ता है और कैसे कम होता है। सारस्वत ने बताया कि जिन कार्यों से हमारा आनंद बढ़ता है उसे क्यों नहीं करते और जिन कारणों से आनंद कम होता है उसे हम अपनी सोच में परिवर्तन लाकर स्वयं को आनंदित रख सकते हैं। आनंदम सहयोगी विनीता ओझा ने जीवन का लेखा जोखा सत्र के माध्यम से मदद करने वालों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए कहा और एक मधुर गीत अपने सूर्य स्वयं बन जाओ के माध्यम से सभी को अपने में परिवर्तन हेतु प्रेरित किया। भोजन के पश्चात सभी आनंदकों ने विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियां करवाई। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों घनश्याम दास बैरागी, आशीष भट्ट ने भी अपने मदद करने से मिले आनंद के अनुभव को साझा किया। अंत में केसर खान, श्रद्धा गुप्ता, नीरेश चारेल, राखी मूंदत और सभी कर्मचारियों ने कहा कि यह एक अलग प्रकार का प्रशिक्षण था जो जीवन में बहुत काम आएगा। जावरा में प्रशिक्षण समन्वयक राजीव आर्य ने संपूर्ण व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न किया और ब्लॉक पंचायत अधिकारी गणेश जोशी ने मप्र राज्य आनंद संस्थान का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.