Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

एक ऐसा भी सेलिब्रेशन….स्वच्छता का संकल्प लेकर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मनाया बर्थ-डे

-सहायक लोको पायलट व एम्प्लाइज यूनियन के यूथ डिविजनल सेकेट्री बेनीप्रसाद मीना की पहल।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देते हुए रेलवे के सहायक लोको पायलट बेनीप्रसाद मीणा ने सफाई का संदेश देने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बर्थ डे मनाया।


मीणा वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के युवा समिति सचिव भी है। ऐसे में यूनियन स्तर पर भी सालभर सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करने की योजना बनाई है। इसके लिए मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने भी बधाई दी।
मीणा ने बताया कि जन्मदिन के लिए जब दोस्तों के मैसेज आए तो उन्होंने साफ-सफाई का संकल्प लेकर यह दिन मनाने का सोचा। शाम को सभी प्लेटफॉर्म नंबर 7 के सर्कुलेटिंग एरिया के पार्किंग में जमा हुए तो सफाई का संकल्प लिया।

 

सभी को स्टेशन एरिया सहित घरों के आसपास साफ-सफाई रखते हुए स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने का संदेश दिया। इस मौके पर शेरसिंह ठाकुर, भूपेश, आकाश, नवीन, लाखन सिंह, नाहरसिंह, अभिषेक अग्रवाल, कुलदीप दुबे, सुमेरसिंह ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.