ये अहम जानकारियां….पेंशनर्स अपनी सर्विसशीट की सत्यापित फोटोकॉपी मंडल कार्यालय से अवश्य प्राप्त कर लें
-पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज दिसंबर 2024 की पहली बैठक में पदाधिकारियों ने जानकारी।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज {NFIR/WRMS RTM} की माह दिसंबर 2024 की पहली बैठक हुई। इसमें 40 सदस्यों ने उपस्थिति दी। . शुभारंभ मंडल कोषाध्यक्ष अरूण गर्ग द्वारा किया गया। सर्वप्रथम जिन सदस्यों का जन्मदिन था, उन्हें संस्था की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
सभी सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे अपनी सेवा पुस्तिका (सर्विसशीट) की सत्यापित फोटोकॉपी मंडल कार्यालय से अवश्य प्राप्त कर लें। इसमें आपकी पूरी सेवाकाल का रिकॉर्ड उपलब्ध रहता है। कई ऐसी जानकारी ज्ञात होती है जिसकी जानकारी आपको भी नही रहती है।
साथ ही सभी सदस्यों को सलाह दी गई कि वे अपना उम्मीद कार्ड अवश्य अपडेट करा ले सेवानिवृत्त के बाद उम्मीद कार्ड में पी.पी.ओ. नंबर डाला जाता है। सेवा में रहते पी.एफ. नंबर डाला जाता है। नए सदस्यों का संस्था मे स्वागत किया गया। उनसे उनका परिचय दिलवाया गया।

लोकेश भटनागर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 17 दिस. 2024 को पेन्शनर डे मनाने को लेकर कर चर्चा की गई।
शशिकान्त वर्मा संयुक्त सचिव ने बताया कि संस्था बैठक के अलावा सदस्यों के कार्य भी करती है। संस्था सदस्य शिवपाल को दुर्घटना रहित सेवा पूर्ण करने पर 72 हजार रू. का भुगतान कराया गया। 15 उम्मीद कार्ड अपडेट कराए गए एवं 12 डिजिटल ओनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र निशुल्क बनाए गए। अरूण गर्ग द्वारा 25 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए गए।
प्रदीप बारोटिया कार्यकारी अध्यक्ष ने संस्था के कार्यों की प्रसंशा की। सभी सदस्यों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक नये सदस्यों को संस्था से जोडने का प्रयास करें। एवं सभी सदस्यो को स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी दी।
अगली पाक्षिक बैठक 21-12-2024 को शाम 4 बजे मजदूर संघ कार्यालय पर होगी।
