Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

एक बेहतरीन फोटोग्रॉफर….निगाहों को चौकस रखें, दृश्य को समय पर कैमरे में कैद करें

-एसपी अमित कुमार ने विश्व फोटोग्राफी दिवस के आयोजन में कहा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। एक अच्छा फोटोग्राफर वह है जो अपनी निगाहों को चौकस रखें तथा दृश्य को कैमरे में समय से कैद करें। फोटोग्राफी ऐसी कला है जो संवेदनाओं, दृश्यों को समेटती है और अपने समय को अभिव्यक्त करती है। फोटोग्राफर अपनी सूझ-बूझ और सजगता से पूरे परिवेश को अभिव्यक्ति प्रदान कर सकता है।
यह बात एसपी अमित कुमार ने कही। वे विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन द्वारा रोटरी क्लब रतलाम के सहयोग से रामचंद्र-मीनादेवी पोरवाल स्मृति छायाचित्र प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी अमित कुमार, प्रशिक्षु आइपीएस विक्रम अहिरवार के मुख्य आतिथ्य व श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष गुरनामसिंह डंग, प्रवक्ता सुरेंद्रसिंह भामरा, उद्योगपति गौरव अजमेरा, डाइट प्राचार्य डा. नरेंद्र कुमार गुप्ता, पोरवाल समाज ट्रस्ट सचिव अनिल पोरवाल, अभा पोरवाल समाज अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, भारतीय स्त्री संगठन जिला अध्यक्ष सविता तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

ये रहे प्रतियोगिता के विजेता

प्रतियोगिता संयोजक पत्रकार राकेश पोरवाल ने बताया कि स्कूली छात्र वर्ग में दिती शर्मा प्रथम, रिया मेहता द्वितीय, प्रियंका पाटीदार तृतीय, महाविद्यालयीन छात्र वर्ग में तन्वी जावेद प्रथम, प्रियंका शर्मा द्वितीय, सीमा सुरोलिया तृतीय, महिला वर्ग में आयुषी गादिया प्रथम, सीमा बोथरा द्वितीय, जूही चौहान तृतीय, पुरुष वर्ग में गौतम जैन प्रथम, मुनींद्र त्रिवेदी द्वितीय, कैलाश सोनी तृतीय, प्रोफेशनल वर्ग में योगेश सोनावा प्रथम, स्वदेश शर्मा द्वितीय, ओम प्रकाश चिंटू मेहता तृतीय रहे। मोबाइल वर्ग में अनमोल सुरोलिया प्रथम, हेमंत भट्ट द्वितीय, हितेश राठौर तृतीय रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक एडवोकेट कैलाश व्यास, सविता तिवारी, दीपाली मूंदड़ा, रवि गुप्ता को एसपी व अतिथियों ने सम्मानित किया। रोटरी के पूर्व गवर्नर अशोक तांतेड़, रोटरी क्लब सचिव सोनल लखानी, अनुराधा खाबिया, गौरव रूमी कांट्रेक्टर, आरसी अय्यर, जावेद, दीपाली पाटीदार, चंद्रशेखर भट्ट, अजय पवार, रोहित उदिवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट कैलाश व्यास ने किया। आभार रोटरी क्लब सचिव सोनल लखानी ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.