Logo
ब्रेकिंग
निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ...

मान्यता चुनाव में रैलियों का दौर….मजदूर संघ का कदमताल, यूनियन की वाहनों से रैली

-मतदान की नजदीक से बढ़ी हलचल, नारेबाजी से फैली चुनावी गर्माहट।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे संगठन की मान्यता के चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आने व चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दौर में अब हलचल बढ़ने लगी है। जनसंपर्क के अलावा संगठनों की रैलियों का दौर शुरू हो गया है। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने पैदल मार्च में नारेबाजी कर प्रचार प्रदर्शन किया। वहीं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा वाहन रैली निकाली।

मजदूर संघ कार्यकर्ताओं ने खूब की नारेबाजी

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा 1 दिसंबर रविवार को मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में रेलवे कॉलोनी में महा जनसंपर्क किया। पैदल रैली के रूप में कॉलोनी में मजदूर संघ द्वारा गुलाब के फूल चुनाव चिन्ह पर वोट देने की रेल कर्मियों से अपील की गई l मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया 2 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे मजदूर संघ कार्यालय से भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। आज कॉलोनी में जनसंपर्क में मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम एवं गौरव दुबे, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत एवं महेंद्र राठौर, शाखा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, दीपक गुप्ता, वापी चौधरी, शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, हिमांशु पिटारे, आसाराम मीणा, इमरान खान, सुमित गर्ग, अमित चौहान, अशोक टंडन, सुनील डागर, विकास राठौर,अखिल शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

यूनियन की रैली में 250से अधिक कर्मचारियों ने लिया भाग


ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मान्यता के चुनाव को लेकर 1 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे यूनियन कार्यालय से चुनाव प्रचार के लिए रैली प्रारंभ हुई। जिसका नेतृत्व यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी व मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने किया। मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे, हरीश चांदवानी, संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी शामिल रहे। रैली यूनियन कार्यालय से प्रारंभ हुई। रेल कर्मचारियों के अलावा आम जनता का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ। यह रैली न्यू रेलवे कॉलोनी, ओल्ड रेलवे कॉलोनी, नर्स कॉलोनी, शिमला कॉलोनी, महेश नगर, न्यू ग्लोबल कॉलोनी होते हुए यूनियन कार्यालय पर समाप्त हुई। इस रैली में 200 से अधिक रेल कर्मचारियों ने इस रैली में भाग लिया एवं रेल कर्मचारी के घर-घर जाकर वोट की अपील की। प्रचार के दौरान मंडल युवा समिति सचिव बेनी प्रसाद मीणा, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, उपाध्यक्ष रोशन खान, एस एन राठौर, मनीष जोशी, कपिल गुर्जर, इलेक्ट्रिकल मेडिकल शाखा अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सचिव रंजीता वैष्णव, सामान्य शाखा सचिन पंकज पवार, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, सचिव भूपेंद्र गुर्जर, युवा मंडल उपाध्यक्ष राम जीत मीणा के अलावा अनेकों अनेक रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। यह समस्त जानकारी यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.