Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...

थारो म्हारो प्रेम….मालवा की पहली रोमांटिक फिल्म, निर्देशक राजेंद्र राठौर की मंदसौर में घोषणा

-मंदसौर के आलावा सैलाना, झाबुआ, धार मांडव आदि मालवा की प्रमुख धरोहर की हो शूटिंग।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सैलाना के निर्देशक राजेंद्र राठौर द्वारा मालवा की पहली रोमांटिक फिल्म थारो म्हारो प्रेम के लिए मालवा के मंदसौर क्षेत्र में स्थानीय कलाकारों का चयन किया गया। मंदसौर के आसपास की ऐतिहासिक लोकेशनों का मुंबई की टीम के साथ अवलोकन किया गया। इस रोमांटिक फिल्म की शूटिंग मंदसौर के आलावा सैलाना, झाबुआ, धार मांडव आदि मालवा की प्रमुख धरोहर पर किया जाएगा। थारो म्हारो प्रेम यह एक सामाजिक मुद्दे पर बनने वाली रोमांटिक कहानी से जुड़ी फिल्म रहेगी। ग्रामीण परिवेश को दर्शाती हुई फ़िल्म में पूरे मालवा के संस्कृति, लोक, संगीत एवं परंपरा को दिखाएंगे। इस फिल्म में मालवा के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बॉलीवुड में स्थापित मध्य प्रदेश के प्रमुख कलाकारों को लिया जाएगा। इस फिल्म के लिए मालवा की स्वर कोकिला पुखराज पांडे के दो गीतों का चयन किया गया है।

इस फिल्म में आने वाले समय में मालवा के सभी प्रमुख जिलों में ऑडिशन लिया जाएगा। स्थानीय प्रतिभावान कलाकारों को कलाकारों को प्रमुखता में मौका मिलेगा। फिल्म का संगीत मुंबई में रिकॉर्ड होगा। जिसमें बॉलीवुड के प्रमुख गायक लोग मालवी बोली में पहली बार अपनी आवाज देंगे। 8 दिसंबर को मंदसौर गौरव दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और पोस्टर रिलीज किया जाएगा।
निर्देशक राठौर ने मंदसौर के कार्यक्रम में बताया कि मालवी बोली के विस्तार और मालवा के संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए फिल्म एक सशक्त माध्यम है। आजादी के बाद पूरे देश के क्षेत्रीय सिनेमा का विकास हुआ है। स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। लेकिन हमारी मालवी सिनेमा की शुरुआत अब हो रही है। फिल्म के शुरुआत से हमारे क्षेत्र में फिल्म इंडस्ट्री स्थापित होने से आने वाले समय में मालवा की आकर्षक लोकेशन पर क्षेत्रीय फिल्मों का निर्माण होगा। हमारे स्थानीय कलाकारों को टेक्नीशियन को हमारे क्षेत्र में ही रोजगार और अभिनव का अवसर मिलेंगे। रतलाम जिले के आसपास फिल्म सिटी निर्माण कार्य की जो योजना है, उसको साकार करने में गति मिलेगी। रतलाम ,सैलाना क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा फिल्मों का निर्माण हो सके और क्षेत्रीय सिनेमा की एक नई शुरुआत हो इस फिल्म के निर्माता निर्देशक राजेंद्र राठौड़ द्वारा किया जा रहा है। राजेंद्र राठौड़ की फिल्म कुंवारापुर प्रदेश के साथ-साथ देश के कई राज्यों में रिलीज हो चुकी है। भाषाई सिनेमा को यह फ़िल्म मालवा क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म में जो प्रमुख रूप से जुड़े हैं लेखक दिलीप त्रिपाठी, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मंदसौर के प्रदीप शर्मा, विशेष सहयोग में दिलीप जोशी, सुभाष त्रिपाठी, बृजमोहन जोशी, श्री बटवाल सहित मालवा क्षेत्र के सभी का स्थानीय कलाकार मालवा के कला प्रेमी मंदसौर गौरव दिवस पर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.