Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय...

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह… 75फीसदी से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का आज सम्मान

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह एवं प्रभारी मंत्री विजय शाह करेंगे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर, रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह व अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि रहेंगे।

प्रतिभा सम्मान समारोह विधायक सभागृह, बरबड़ में 1 दिसंबर को प्रातः 11ः15 बजे से शुरू होगा। यहां 10 काउण्टर लगेंगे, जिनके माध्यम से 10वीं एवं 12वीं की सीबीएसई एवं एमपी बोर्ड  परिक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह की सूचना समस्त स्कूलों को भेज दी गई है। स्कूलों को मेधावी विद्यार्थियों के कूपन एवं अभिभावकों के आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए है। विद्यार्थी स्कूल से कूपन प्राप्त कर समारोह में सम्मिलित हो सकेंगे। आयोजन समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनन्द जैन ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने का आव्हान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.