Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

परिषद के पदाधिकारी मंत्री काश्यप से मिले, यात्री सुविधा की मांग की, मान्यता चुनाव की तैयारियां भी बताई

-पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा के साथ मंडल पदाधिकारी ने की मुलाकात।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल संगठन मंत्री व जेडआरयूसीसी मेंबर शिवलहरी शर्मा ने यात्री समस्या को लेकर पदाधिकारी के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि आए दिन यात्रियों को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यात्री सुविधाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याएं दूर की जाए तथा उनको और भी अच्छी सुविधा मिले।

सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र ने बताया कि आगामी रेल में मान्यता प्राप्त के चुनाव में आने वाली समस्याओं पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई और समाधान करवाया गया।
मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने बताया परिषद ने चुनाव की तैयारी तेज करती है। जहां कर्मचारियों का भरपूर समर्थन व सहयोग मिल रहा है। कर्मचारियों ने तीसरे विकल्प की मन बना लिया है। कर्मचारी रतलाम मंडल के अलावा सभी मंडलों में दमखम दिखाना चालू कर दिया हैं। परिषद पदाधिकारी रात दिन संघर्ष में जुट गए हैं एवं विजय श्री दिलाने का संकल्प ले लिया।

कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने हर संभव कर्मचारी की हर समस्याओं को निराकरण करने को कहा है। रेल में मान्यता प्राप्त के चुनाव 4, 5 दिसंबर 2024 की तिथि घोषित की गई है।
परिषद के सहायक मंडल मंत्री बाबूलाल मीणा, ऑपरेटिंग शाखा अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया, शाखा सचिव रामफूल मीणा और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.