Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

केश ऑफिस पर मुंबई से पहुंची विजिलेंस टीम, इंस्पेक्टर साथ ले गए हाजरी रजिस्टर व अन्य दस्तावेज

-रेलवे खजांची द्वारा मस्टर में हस्ताक्षर की गड़बड़ी के बाद कार्रवाई आगे बढ़ी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दोहरे आरोप में घिराए रेलवे के खजांची द्वारा हाजरी रजिस्टर में हस्ताक्षर संबंधी गड़बड़ी उजागर होने पर दो दिन पहले मुंबई से विजिलेंस टीम ने रतलाम रेलवे स्टेशन स्थित केश ऑफिस पर धावा बोला। वहां पहुंचकर अहम जानकारियां जुटाई। बल्कि संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच कर कुछ दस्तावेज साथ मुंबई ले गए। विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पर कठोरतम कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

फोटो कैप्शन- खजांची द्वारा सफर किए गए चार्ट की कम्प्यूटर पर लेखा विभाग ने जानकारी जुटाई। इसमें दो पैसेंजर के नाम दर्ज है। इस तारीख को मस्टर में भी हस्ताक्षर होना बताया जा रहा है।

मालूम हो कि केश ऑफिस में कार्यरत खजांची पर विभाग में विभाग से बिना सूचना व अवकाश मंजूर कराए मस्‍टर पर हस्‍ताक्षर कर मुख्‍यालय छोड़ने का आरोप है। मामले में सहायक मंडल वित्‍त प्रबंधक कृष्ण कुमार द्वारा इस लापरवाही की पुख्‍ता जांच की गई है। इससे जुड़े ट्रेन में सफर करने, पास का उपयोग करने सहित संबंधित दिन सफर का पैसेंजर चार्ट की जांच की गई। बताया जा रहा है कि सहायक मंडल वित्‍त प्रबंधक द्वारा कमर्शियल विभाग की सहायता से संबंधित दिन की ट्रेन का चार्ट बुलवाया। इसमें अनियमिता उजागर भी हुई है। दूसरी ओर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी ने भी मामले को संज्ञान में लिया।

नोट- रेलवे एक अन्य विभाग में चुनिंदा कर्मचारियों द्वारा मस्टर में फर्जीवाड़ा करने तथा अन्य अनियनितता कर रेलवे को आर्थिक नुकसान पहुंचाने संबंधित गड़बड़ियों को जल्दी ही खबर के माध्यम से उजागर किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.