Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

इंस्टिट्यूट चुनाव में यूनियन उम्मीदवार एक्शन मोड में… हाईस्पीड जनसंपर्क, रेलकर्मी दे रहे हरी झंडी

-सचिव पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी व कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर ने जीत के लिए खंब ठोका।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव में नामांकन वापसी की प्रकिया पूरी होने के बाद वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के उम्मीदवारों ने अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है। इससे माहौल में चुनावी रंगत घुलने लगी तथा हलचल ने अब रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है।
रेलवे इंस्टिट्यूट के लिए सचिव पद के उम्मीदवार अशोक तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर चुनावी मैदान में उतरे कपिल गुर्जर ने अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर जनसंपर्क किया है।कर्मचारी द्वारा इनके अभिवादन को स्वीकार करने के बाद इन्हें जीत के लिए विजयी वोट देने के लिए आश्वस्त कर रहे है।


मालूम हो कि पिछली बार सीनियर इंस्टिट्यूट में दोनों सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर क्रमशः तिवारी व गुर्जर ही रहे है। इसलिए दोनों का सामंजस्य जनसंपर्क में असरदार साबित हो रहा है।
रविवार को उम्मीदवारों ने इलेक्ट्रिकल पावर, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, डीजल शेड, सीएनडब्लू के अलावा अन्य सेक्शनों में जाकर जनसंपर्क किया। उम्मीदवारों के मुताबिक उन्हें मतदाताओं से बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। दूसरी पारी में भी इंस्टीट्यूट में विकास के लिए पुरजोर कार्य करेंगे।

अधिसूचना के पहले बाटे थे बैग-तिवारी

चुनावी माहौल में सीनियर इंस्टीट्यूट के यूनियन उम्मीदवार पर बैग बांटने के आरोप लगाए गए थे। लेकिन सचिव पद के उम्मीदवार अशोक तिवारी ने न्यूज़ जंक्शन-18 को बताया कि इंस्टीट्यूट में सदस्यों की विकास व संचालन के नाम पर फीस जमा होती है। इसलिए उन्हें अधिसूचना के पहले बैग दिए गए। चुनावी विज्ञप्ति जारी होने के बाद बैग बांटने के आरोप गलत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.