Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

कार्रवाई….लूट-खसौट के शिक्षण संस्थान चेतन्य स्कूल पर शिकंजा, पाठ्य सामग्री जब्त की गई

-डेलनपुर स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में कई कार्रवाई।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। सालों से स्कूली पाठ्य सामग्री विक्रय में चल रही अनियनितता व ओवरचार्जिंग के बाद जिला प्रशासन इस बार जागा है। नियम विरुद्ध पाठ्य सामग्री के विक्रय की शिकायत के बाद चैतन्य टेक्नो स्कूल पर कार्रवाई की गई है। स्कूल में नियम विरुद्ध धड़ल्ले से पाठ्य पुस्तके, स्कूल ड्रेस आदि बेची जा रही थी। प्रशासनिक अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को साथ ले जाकर कार्रवाई की तथा ये सामग्री जब्त की गई।


कलेक्टर ने अन्य स्कूलों को भी चेतावनी दी है कि वे नियम विरुद्ध पाठ्य पुस्तकें, गणवेश आदि विक्रय नहीं करें। ऐसा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देश पर रविवार को राजस्व तथा शिक्षा विभाग का अमला डेलनपुर स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल पहुंचा। तब वहां नियम विरुद्ध तथा मनमानी कीमतों पर पाठ्य पुस्तके तथा ड्रेस बेची जा रही थी। मौके पर सामग्री जब्त कर स्कूल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू की।सभी सामग्री सील कर जिला शिक्षा अधिकारी को सुपुर्द की गई।
जांच दल में जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, नायब तहसीलदार उपाध्याय सम्मिलित थे। जांच में स्कूल के ग्राउंड फ्लोर के तीन कक्षों एवं प्रथम तल के एक कक्ष में स्कूल ड्रेसेस तथा पाठ्य पुस्तकों का भंडारण पाया गया।

जिसमें 304 पैकेट में स्कूल ड्रेस, बेल्ट, टाई, मौजे, 295 पैकेट स्वेटर, कक्षा पहली से दसवीं तक की 366 बंडल पुस्तके तथा 9 पुस्तक पैकेट, तीन कॉपी के बंडल मिले।

कार्रवाई जारी रहेगी-कलेक्टर

मामले को लेकर कलेक्टर बाथम ने कहा कि नियम विरुद्ध कार्य करने वाले स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि वे नियम विरुद्ध जाकर पाठ्य पुस्तकें, गणवेश आदि विक्रय का कार्य नहीं करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.