Logo
ब्रेकिंग
वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ...

मेडम, उज्जैन व इंदौर में हॉलीडे होम, अन्य शहरों में विश्राम गृह व कम्युनिटी हॉल जरूरी है पर

-मजदूर संघ द्वारा उज्जैन में रेल कर्मियों के लिए उप मुख्य कार्मिक अधिकारी स्मृति जेकैब से की गई मांग।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम/उज्जैन। पश्चिम रेलवे क़ी केंद्रीय कर्मचारी हित निधि सदस्यों के साथ 6 जुलाई शनिवार को उप मुख्य कार्मिक अधिकारी चर्चगेट पश्चिम रेलवे स्मृति जेकैब की मीटिंग उज्जैन में आयोजित की गई थी। इस दौरान वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम के मंडल मंत्री अभिलाष नागर के नेतृत्व में उज्जैन शाखा द्वारा केंद्रीय कर्मचारी हित निधि सदस्यों के साथ उप मुख्य कार्मिक अधिकारी चर्चगेट का स्वागत किया गया।
मजदूर संघ द्वारा प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी चर्चगेट परे के नाम से एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उज्जैन में रेल कर्मचारियों के लिए रुकने के लिए अलग से सर्व सुविधा युक्त होलीडे होम भवन और कर्मचारियों के अधीनस्थ विश्राम गृह के निर्माण की मांग उठाई गई। इस पर सभी सदस्यों ने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इसके साथ ही ज्ञापन में रतलाम मंडल के दाहोद वर्कशॉप के रेल कर्मचारियों क़ी विभिन्न मांंगों जिसमे ओंकारेश्वर में होलीडे होम, इंदौर में रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए सर्व सुविधा युक्त हॉस्टल, नागदा में कम्युनिटी हॉल का निर्माण, इंदौर में कम्युनिटी हॉल का पुनर्निर्माण, दाहोद वर्कशॉप में नव स्थापित 9000 एचपी लोको कारखाना में रेल कर्मचारियों की पदस्थापना के पूर्व समस्याओ का निराकरण, रतलाम मंडल एवं दाहोद वर्कशॉप में शेष अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों को स्वीकृत करने की मांग के साथ- साथ नागदा, अहमदाबाद, डेरोल, बलसाड़ के रेल पथ डिपो में ट्रैक मेंटेनर्स के लिए अधीनस्थ विश्राम गृह के निर्माण की मांग की गई।
इस अवसर पर उज्जैन शाखा से एसके यादव, संयुक्त मण्डल मन्त्री चैतन्य चौधरी, अध्यक्ष नरेन्द्र सहगल, उपाध्यक्ष शेख जमील, अनिल देवड़ा, किशोर सिंह, महिला समिति सयोजक उषा खींची, पूनम अग्रवाल, सोनिया गुप्ता, सोनम, शशि, नीलम कुमायु, मंजू सैनी, मीना बौरासी आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.