Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

बढ़ गया कद….जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मेहनत रंग लाई, मंत्री ने भी जिले में भाजपा की जीत का श्रेय देकर जिलाध्यक्ष को खिलाई मिठाई

-कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने जश्न मनाकर की आतिशबाजी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। लोकसभा चुनाव में जनसंपर्क की रणनीति व पार्टी प्रबंधन को लेकर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मेहनत नतीजों में रंग लाती दिखाई दी। रतलाम जिले में भाजपा उम्मीदवार अनीता नागरसिंह चौहान की जीत दर्ज कराने के साथ बड़ी बढ़त दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय के नेतृत्व में मिली सफलता का श्रेय स्वयं मंत्री चेतन्य काश्यप ने देकर उन्होंने जिलाध्यक्ष उपाध्याय को अपने हाथों से मिठाई खिलाई।


इधर, जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। रतलाम में पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की। बल्कि मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। दोपहर बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप भाजपा कार्यालय पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में शामिल हुए।
जैसा कि नतीजों को लेकर आंकलन किया गया था। उसके मुताबिक रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने जिले में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार श्रीमती चौहान को रतलाम शहर विधानसभा से 59,679 वोटों की बढ़त मिली है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा से 46,579 वोटों की बढ़त मिली है। हालांकि सैलाना विधानसभा में जरूर कांग्रेस ने 11,765 वोट की बढ़त बनाई है। रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट की तीनों विधानसभा से मिलकर बीजेपी को 94,493 वोटों की लीड मिली है।

2019 के चुनाव में रतलाम शहर से भाजपा की लीड 53,138 और रतलाम ग्रामीण से 37,338 थी। 2024 के चुनाव में तुलनात्मक रूप से भाजपा ने जिले में बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि कांग्रेस को सैलाना को छोड़कर सभी विधानसभा में हार का सामना करना पड़ा है।
जावरा मंदसौर लोकसभा सीट पर भी भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मंदसौर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुधीर गुप्ता को 57,574 की बढ़त मिली है। इसके पीछे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की मेहनत ही मानी जा रही है। भाजपा कार्यालय पर मना जीत का जश्न
भाजपा को सफलता व बढ़त मिलने के बाद भाजपा खेमें में ख़ुशी की लहर शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और मंत्री चेतन्य काश्यप की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशियां मनाई। यहां से सभी पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां मंत्री चेतन्य काश्यप सहित कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यालय में पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा,कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, पवन सोमानी सहित अन्य नेता सहित कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.