Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

मुंबई घूमने घर से भागा बच्चा गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में हुआ सवार, टिकिट चेकिंग में धराया, टीटीई ने रतलाम उतारा

-रतलाम आरपीएफ को सुपुर्द कर दी गई परिजनों सूचना।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मुंबई घूमने के लिए घर से भागा बच्चा गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में सवार हो गया। हालांकि टिकिट चेकिंग के दौरान टीटीई (कोच कंडक्टर) द्वारा पूछताछ में इसकी सच्चाई सामने आई। इसके बाद बच्चे को रतलाम में उतारकर आरपीएफ के सुपुर्द किया गया। आरपीएफ ने इसके परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद वे इसे लेने घर से रवाना हुए।
15 मई को कोच कंडक्टर देवीचरण मीणा की दिल्ली से रतलाम के लिए ट्रेन संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल एक्सप्रेस के ऐसी कोच में ड्यूटी थी। ट्रेन के ऐसी कोच के पास जुड़े जनरल कोच में लड़का सवार था। लेकिन जनरल कोच में भीड़ बढ़ने से उतरकर बाद में यह ऐसी कोच में चढ़ गया। इधर, कोच में कंडक्टर मीणा की नजर पड़ी तो इससे पूछताछ की गई। ठीक से जवाब नही देने पर इसे कोच में ही अपनी निगरानी में बिठाया। रतलाम आने के बाद इसे यहां उतारकर आरपीएफ के सुपुर्द किया गया।
आरपीएफ ने बच्चे से पूछताछ कर परिजनों से संपर्क किया। तब पिता ने बताया कि उनका बेटा तीन दिन से घर से बिना बताए निकल गया था। इसकी पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। वे बच्चे को लेने घर से आ रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.