Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

कांग्रेस के सांसद उम्मीदवार पुत्र का खून खोला….भड़क उठे, बोले-कांग्रेसियों दो नहीं बल्कि एक बाप के बनों

-कार्यकर्ता सम्मेलन में विक्रांत भूरिया पार्टी छोड़ भाजपा में जा रहे कांग्रेसियों पर खूब बरसे
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में शुक्रवार को अतिथि पैलेस में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद पद के कांग्रेसी उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के बेटे व कांग्रेसी नेता, झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया अपने पिता के पक्ष में बोलते हुए कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेता व कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने बीजेपी को भी आड़े हाथों लिए। जबकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में काम करने को लेकर मंच पर बैठे जिले के नेताओं पर भी कटाक्ष किया। सम्मेलन में मंच पर सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया सहित अन्य विधानसभा के कांग्रेसी विधायक व पदाधिकारी मौजूद थे।


विक्रांत ने अपने संबोधन में कहा कि जिन्हें काम नहीं करना है वे आज ही पार्टी छोड़कर भाजपा में चले जाएं। लेकिन हमें धोखा मत देना। क्योंकि धोखा दोंगे तो अपनी माँ के साथ विश्वासघात करोंगे। मैं तो बोलना चाहता हूँ कि दो नहीं बल्कि एक बाप की औलाद बनों और लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहों। पटवारी भी लड़ रहे है, पूरे प्रदेश में संघर्ष कर रहे है। हमें डरने की बात नहीं। यहां जो बैठे हैं व सभी एक बाप की औलाद है। जो डर रहे थे वे कांग्रेस छोड़कर जा रहे है। इनके स्वागत में भाजपा के मंत्री बोल रहे है कि कचरा आ रहा है। अपने लोगों के समझ नहीं आ रहा है। उधर, बीजेपी की मुसीबत देखो…। आखिर बीजेपी कांग्रेस के लोगों को क्यों ले रही है। क्योंकि उन्हें पता है कि 200 का आंकड़ा पार नहीं होगा, 400 सीट पार करना तो दूर की बात है। उनके मंत्री व कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है।
कार्यक्रम में कांतिलाल भूरिया सहित प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने भी संबोधित किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.