Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

अर्धनिंद्रा में आरपीएफ…स्टेशन के वैध वेंडर्स को रेड, बाहरी को ग्रीन सिंग्नल, ट्रेनों में लगा हाट बाजार

-ट्रेनों में बड़ी संख्या में बाहरी अवैध वेंडर्स, इंदौर-बरेली एक्सप्रेस में चाकूबाजी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेनों में इन दिनों हाट बाजार की स्थिति के चलते यात्रियों के सफर की परेशानी बढ़ने लगी है। इनकी नियंत्रण की जिम्मेदार आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) पर है। लेकिन रेलवे की यह सुरक्षा एजेंसी अर्ध निंद्रा में लीन है। बीती रात इंदौर-बरेली एक्सप्रेस में चाकूबाजी की घटना हुई है। इसमें में भी वेंडर आरोपी निकला है। ऐसी समस्या पूरे रेल मंडल में है।
रतलाम स्टेशन सहित पोस्ट सर्कल एरिया के हालात इसके और दीगर है। यहां स्टेशन पर वैध वेंडर्स कार्रवाई के शिकार हो रहे है। जबकि ट्रेनों में बड़ी संख्या में अवैध वेंडर्स को एंट्री देकर खुला संरक्षण दिया जा रहा है। हालात यह है कि ट्रेनों में वेंडर्स की आवाजाही के चलते हाट बाजार की स्थिति निर्मित होने लगी तथा यात्रियों के सफर में दखल होने लगा है।

कार्रवाई से काम छोड़ने को मजबूर

दरअसल रेलवे में स्टॉल संचालकों द्वारा मोटी लाइसेंस फीस जमा कर रेलवे नियमों से खानपान सामग्री बेची जा रही है। इनकी मांग पर प्रति स्टॉल चुनिंदा वेंडर्स को फेरी की रियायत भी दी गई है। पीड़ितों का कहना है कि उनके वेंडर्स पर जुर्माना कार्रवाई कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके विपरित बाहरी वेंडर्स के संचालकों को एंट्री देकर स्टेशन सहित ट्रेनों में खुलकर फेंरी की छूट दे दी गई। इनकी आवाजाही ही यात्रियों की परेशानी की वजह बनने लगी है।

ट्रेन में चाकूबाजी का किया ट्वीट

इधर, बीती रात ट्रेन संख्या 14319 इंदौर-बरेली एक्स्प्रेस में विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें एक रेलवे के सीएन्डब्ल्यू विभाग का कर्मचारी घायल हुआ है। घटना को लेकर किए गए ट्वीट में ट्रेनों में अवैध वेंडरों को भरपूर संरक्षण दिए जाने का यह परिणाम बताया गया है। क्योंकि हमला करने वाला वेंडर ही है। ट्वीट में लिखा गया कि उज्जैन-भोपाल सेक्शन में हर ट्रेन के जनरल, स्लीपर व ऐसी कोच में वेंडर्स तफरीह करते दिखाई देते है।
ऐसे ही हालात मंडल के रतलाम से नागदा, मेघनगर, चित्तौड़, उज्जैन, इंदौर सहित आगे के स्टेशनों के है। मामले में पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि आरपीएफ द्वारा अवैध वेंडर्स नियमित कार्रवाई की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.