Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

अवैध रूप से नशीले पदार्थ लिग्नोकेन इंग्जेक्शन ज्यादा कीमत पर बेचने के आरोप में 2 युवक गिरफ्तार

-पुलिस थाना स्टेशन रोड ने की कार्रवाई

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। बिना डॉक्टर पर्चे के अवैध रूप से नशीले पदार्थ लिग्नोकेन इन्जेक्शन (लोकल एन्यशथेटिक) ज्यादा कीमत पर बेचने के आरोप में पुलिस ने दो मेडिकल संचालक युवकों को गिरफ्तार किया है।

मालूम हो कि जिले मे अवैध मादक पदार्थ व नशीले पदार्थ तस्करो के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव कुमार बांरगे के मागर्दशन मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड की टीम को 20.03.24 की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सांवरिया मेडिकल पर मेडिकल संचालक द्वारा नशा करने के लिए लोगों को बिना डॉक्टर के पर्चे के अवैध रूप से नशीले पदार्थ लिग्नोकेन इन्जेक्शन ज्यादा कीमत पर पर बेची जा रहे है। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर को सूचित कर मौके पर बुलवाया गया। जिनको साथ लेकर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को भेजकर नशे के लिए इंजेक्शन मांगने पर संचालक द्वारा इंजेक्शन दे दिए गए। मेडिकल संचालक से पूछताछ करने पर औषधि क्रय के बिल के संबंध में वह कोई जानकारी नहीं दे सका। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते 20.03.2024 की रात्रि सावरिया मेडिकल एवं जनरल स्टोर भारत मार्केट बस स्टैण्ड महू नीमच रोड रतलाम आरोपी मेडीकल संचालक से लिग्नोकेन इन्जेक्शन जब्त किये गये। आरोपीगणो के विरुद्ध धारा 4 (1) (a), 6(1) औषधि नियंत्रण अधिनीयम 1950 के तहत थाना स्टेशन रोड पर कार्यवाही की गयी।

ये गिरफ्तार आरोपी- भरत राठौर सांवरिया मेडिकल स्टोर का संचालक, विकास पिता मुन्नालाल राठौर सांवरिया मेडिकल स्टोर का संचालक एवं लायसेंसी।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

निरीक्षक दिनेश भोजक थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम, का.निरीक्षक थाना प्रभारी दीनदयालनगर अर्जुन सेमलिया, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, प्रआर.790 राजु अमलियार, प्र आऱ 77 नरेश बाबु, आर. 374 हर्षल शर्मा, आऱ 912 विशाल सेन, आर 139 राजेश परिहार, आर 217 पवन मेहता,आर. 82 ललित वर्मा, आर. 169 हिम्मतसिंह, आऱ 961 रोशन राठोर, आर 540 राजेन्द्र चौहान।

Leave A Reply

Your email address will not be published.