Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

मटनशॉप पर कार्रवाई…बगैर लाइसेंस दुकान संचालन की जांच, 8 हजार रुपए की पेनल्टी

-शहर में निकला नगर निगम का अमला, दुकानों पर दस्तावेज की जांच की गई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर में बगैर लाइसेंस के खुले में संचालित मटनशॉप व चिकन दुकानों पर जांच की गई। दुकानों पर लाइसेंसी दस्तावेजों में कमी पाई जाने पर 8 दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना कार्रवाई की गई।


महापौर व कमिश्नर के निर्देश पर सोमवार को नगर निगम की टीम गठित की गई। शहर के विभिन्न क्षेत्र में संचालित मटन व चिकन दुकानों पर जांच की गई। कुछ संचालकों के पास लाइसेंस मिले। जबकि कुछ दुकानों के संचालकों के पास लाइसेंसी दस्तावेजों में कमी निकली। इस पर उनके खिलाफ कुल 8 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान राजेंद्र सिंह पंवार, कमलेश सिंह, विनय सिंह, आशीष चौहान, हिमांशु, किरण चौहान सहित निगम टीम के सदस्य मौजूद रहे।

इन दुकानों की जांच व की गई कार्रवाई

-कुरेशी मटनशॉप इंदिरा नगर पर लाइसेंस पाया गया।
-सुपर मटनशॉप पीएण्डटी कॉलोनी पर लाइसेंस पाया गया।
-मोहन नगर स्थित इमरान कुरैशी के यहां जांच के बाद 2500 रुपए का चालान काट गया।
-मनीष पिता रमेश खटीक के यहां जांच के बाद 3000 रुपए का चालान काटा गया।
-जितेंद्र पिता भेरूलाल निवासी बिरियाखेड़ी के यहां जांच के बाद 2500 रुपए का चालान काटा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.