Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

दुल्हन की दादी का ऐसा मान….दुल्हे राजा हेलीकॉप्टर से उतरेंगे नामली, दुल्हन को उड़ाकर ले जाएंगे साथ

-दुल्हन की दादी की इच्छा पूरी करेंगे दूल्हे राजा रविराज सिंह।
-नामली में परमिशन सहित हेलीपैड तैयार करने की प्रकिया में जुटा परिवार।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले के नामली निवासी एक परिवार में दुल्हन की दादी की शुरू से इच्छा रही कि मेरी लाडली पोती बड़े नाजो से पली बढ़ी है। इसलिए इसकी शादी में बिदाई हेलीकॉप्टर से होना चाहिए। यह मंगलबेला नजदीक आ गई और पोती का संबंध धार जिले में तय हो गया। इसके बाद जब इस बात की भनक दूल्हे राजा को लगी। तब दूल्हे ने अपनी मंगेतर की दादी का मान रखने की ठान ली। दोनों परिवार भी योजना में सहर्ष तैयार हो गए। सारी तैयारियों की जिम्मेदारी लड़की के परिजनों ले ली तथा सभी इस काम मे जुट गए। अब 5 मार्च को दूल्हा हेलीकॉप्टर लेकर आने वाला है।

फ़ोटो-रविराज सिंह।

यह अनोखा नजारा नामली निवासी ठा.राजेन्द्र सिंह सोलंकी के घर पुत्री चेतना कुंवर की शादी का रहेगा। चेतना कुंवर की शादी मोसार जिला धार निवासी ठा. गजराज सिंह डोडिया के पुत्र रविराज सिंह से होने जा रही है।
दुल्हन चेतना कुंवर की दादी चन्द्र कुवर की इच्छा थी कि पोती की बिदाई हेलीकाप्टर से ही होनी चाहिए। दादी की इच्छा का सम्मान करते हुए दूल्हा 5 मार्च की शाम 5 बजे हेलीकाप्टर से ग्राम मोसार से नामली आएगा। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दूसरे दिन 6 मार्च को सुबह 10 बजे नामली से हेलीकाप्टर से मोसार के लिए अपनी दुल्हान को लेकर उड़ान भरेगा।

फ़ोटो-चेतना कुंवर

हेलीपैड की परमिशन में जुट गया परिवार

शाही अंदाज में शादी समारोह की तैयारी तथा हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए परिवारजन जुट गए है। नामली स्थित एक खेत में स्थान तय करने के बाद प्रशासन से परमिशन का आवेदन दिया है। यह प्रकिया सोमवार तक पूरी कर ली जाएगी। हेलीकॉप्टर के लिए परिवार ने बकायदा उदयपुर कंपनी से किराया तय किया है। सारी औपचारिकता पूरी होने के बाद अब पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुट गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.