Logo
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक... ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

रतलाम स्थापना महोत्सव: कवि सम्मेलन आज, महाराजा अलंकरण से सम्मानित होगी रतलाम की प्रतिभाएं

-रतलाम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत आज से।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा 14 फरवरी (बसंत पंचमी) को रतलाम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने की शुरुआत शनिवार से होगी। इस क्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजन की बकायदा रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजनों की शुरूआत 10 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान से होगी।
रतलाम स्थापना महोत्सव समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव की शुरूआत शनिवार से होगी। रात 8 बजे चांदनीचौक में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसके पहले महाराजा रतनसिंहजी अलंकरण से शहर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे।

यह कवि देंगे प्रस्तुति

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में वेदवृत वाजपेयी (लखनऊ-उत्तर प्रदेश), लटुरी लट्ठ (टूंडला-उत्तर प्रदेश), अर्जुन अलहड़ (कोटा-राजस्थान), धर्मेंद्र सोलंकी (भोपाल-मध्य प्रदेश), मुकेश मोलवा (इंदौर-मध्य प्रदेश), धमचक मुलथानी (रतलाम-मध्य प्रदेश), मुकेश शाडिल्य (हरदा-मध्य प्रदेश) एवं रजनी अवनी (दिल्ली) अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

यह होंगे सम्मानित

महाराजा रतनसिंह अलंकरण से समाजसेवी मोहन मुरलीवाला, ओमप्रकाश सोनी (पेटलावद वाला), पंकज कटारिया, सलीम आरिफ, हेमंत मूणत, ओमप्रकाश चौरसिया, सत्यनारायण शर्मा (सत्तू पहलवान), विजय मीणा, वर्षा पंवार, सुरेश तंवर और पंकज भाटी सम्मानित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds