Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

उद्योग पति रतन जांगिड़ के सूने मकान में दिनदहाड़े घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद

-आशंका है इन्हीं चोरों ने दो साल पहले यहां से 40 लाख की चोरी की थी।
-सीसीटीवी फुटेज के आधार पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हिंदुस्तान बायोडीजल कंपनी के मालिक रतन जांगिड़ के सूने मकान में गुरुवार को दिनदहाड़े चोर घुस गए। पुलिस ने चोरों के फिंगर प्रिंट लेने के लिए घर के किसी भी सामान को छूने से मना किया है। इसलिए अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया है कि चोरी कितने की हुई है।
मामले में मकान मालिक जांगिड़ का कहना है कि दो साल पहले अक्टूबर 2021 में भी उनके यहां से 4 लाख नकद व ज्वैलरी सहित 40 लाख रुपए की चोरी हुई थी। लेकिन दो साल में भी पुलिस उन चोरों को नहीं पकड़ सकी। इसका नतीजा यह है कि दूसरी बार भी बैखोफ चोर गुरुवार को दिनदहाड़े आ पहुंचे और फिर घर का ताला तोड़कर घुस गए। चोरी करने के लिए चोर बेधड़क ताले तोड़ते हुए फर्स्ट फ्लोर के उस कमरे तक गए जिस कमरे में दो साल पहले चोरी हुई थी। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने जांगिड़ के घर से मिले सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश शुरू की है।
80 फीट रोड पर पुखराट सिटी में रहने वाले रतन जांगिड़ दीपावली के दूसरे दिन परिवार के साथ अपने पैतृक निवास भीलवाड़ा (राजस्थान) गए थे। यहां कर्मचारी प्रियेश वर्मा सुबह-शाम पौधों को पानी और लाइट चालू-बंद करने के लिए आ रहा था। गुरुवार को प्रियेश सुबह 10.30 बजे जांगिड़ के घर पहुंचा तो ताला लगा था। शाम 4.30 बजे पहुंचा तो उसे मेनगेट का ताला टूटा हुआ मिला। चोर सीढ़ियों से फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे और वहां जिस कमरे में पहले चोरी हुई थी उसका जाली वाला और लकड़ीवाला दोनों गेट के ताले तोड़े। इस कमरे में अलमारियों सहित पूरे कमरे का सामान बिखरा हुआ है। यहां से ही ज्वैलरी आदि कीमती सामान ले जाने की आशंका है। यहां रखा लैपटॉप नहीं ले गए। उन्होंने फर्स्ट फ्लोर के एक ओर कमरे का भी ताला तोड़ा लेकिन वहां कुछ सामान नहीं रखा था।

पहले ने तोड़ा ताला, पांच मिनट बाद दो चोर घुसे

फुटेज जांच में चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। फुटेज के अनुसार वारदात दोपहर 1.30 बजे की है। पहले एक चोर आया और उसने ताला तोड़ा और चला गया। उसके पांच मिनट दो चोर आए और घर में घुस गए। करीब 10 मिनट में ही वो वापस घर से निकल गए। जाते वक्त उनके हाथ में कुछ नहीं था लेकिन वो कुछ सामान जेब में रखकर ले जा सकते हैं। पहले ताला तोड़ने वाला चोर बाहर निगरानी रख रहा होगा। चोरों की उम्र 25 से 30 साल की लग रही है। एक चोर ने लाल रंग का शर्ट पहन रखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.