Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

ओपीएस बहाली के लिए हड़ताल की तैयारी, 20 एवं 21 नवंबर को स्ट्राइक बैलेट की होगी प्रक्रिया

-कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
-वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा बैलेट का विमोचन किया गया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवेमेन के आह्वान पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए स्ट्राइक बैलेट 20 एवं 21 नवंबर 2023 को रतलाम मंडल के समस्त कार्यस्थलों में कर्मचारियों से करवाए जाएंगे। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया यह स्ट्राइक बैलेट नई पेंशन योजना रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाली, आउटसोर्सिंग और प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। बैलेट के द्वारा कर्मचारियों की सहमति ली जावेगी। शुक्रवार को मजदूर संघ कार्यालय में मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा बैलेट का विमोचन किया गया। संबोधित करते हुए कहा कि सभी रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी एकता का प्रदर्शन करें। इस स्ट्राइक बैलेट के द्वारा सरकार को सशक्त संदेश दें। इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, सी डब्लू सी सदस्य महेंद्र राठौर, अमित चौहान, अशोक टंडन आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.