Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

सुबह से लगी कतार, मतदाता में भारी उत्साह, शुरुआती 2 घंटे में शहर में 10.21 फीसदी पड़े वोट

-सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण चल रही मतदान की प्रक्रिया

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार मतदान की प्रक्रिया सुबह नियत समय से शुरू हो गई। मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा रुझान देखा गया। लोग सुबह से ही अपना मत का उपयोग करने घरों से निकल पड़े तथा अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र पर पहुंचे। प्रारंभिक 2 घंटे में 10.21 फ़ीसदी मतदान हुआ। इसी तरह जिले में 14.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

फ़ोटो- बूथ नंबर 44 आईटीआई पर सबसे पहले पूर्व पार्षद श्रीमती वंदना अनिल पुरोहित ने मतदान किया।

सुबह 5.30 बजे चुनाव टीमों ने मोकपोल की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। शुरुआती 2 घंटे में कहीं भी कुछ मतदान में या मशीन से जुड़ी समस्या की सूचना नहीं है। प्रातः 11:00 बजे तक जिले का कुल 33.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।

फ़ोटो- किंशुक व्यास ने प्रथम बार मतदान किया।

प्रारंभिक मतदान की जानकारी

-रतलाम जिले में प्रथम 2 घंटे में 14.27 प्रतिशत मतदान।

-जावरा में प्रथम 2 घंटे में 13.25 प्रतिशत मतदान।

-रतलाम ग्रामीण में प्रथम 2 घंटे में 17.4 मतदान।

-रतलाम शहर में प्रथम 2 घंटे में 10.21 प्रतिशत मतदान।

– सैलान में प्रथम 2 घंटे में 15.71 प्रतिशत मतदान।

-आलोट में प्रथम 2 घंटे में 15.05 प्रतिशत मतदान।

Leave A Reply

Your email address will not be published.