Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा पहुंचे बोहरा बाखल, आमिल साहब से की मुलाकात

-सैयदना साहब का आशीर्वाद आपके साथ है – शेख सैफुद्दीन भाई सादड़ी वाला
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा जनसंपर्क के दौरान सैफी मोहल्ला, बुरहानी मोहल्ला व कलीमी कॉलोनी पहुंचे। जनाब अली इलियास भाई साहब नजमी, सैफी मोहल्ला, शेख सैफुद्दीन भाई सादड़ी वाला, बुरहानी मोहल्ला, शेख अली असगर भाई रामपुरा वाला, कलीमी कालोनी से मुलाकात की। शेख सैफुद्दीन भाई सादड़ी वाला ने कहा कि मैं दुआ करूंगा और सैयदना साहब का आशीर्वाद तो आपके साथ ही है। जब आप महापौर थे, जब आप विधायक थे तब भी हमने आपके लिए दुआ की थी।

इस दौरान मु. इब्राहिम भाई होंडा, मुस्तफा भाई रुनीजा वाला, अजीज भाई बुट वाला, डा. मुस्तफा भाई महू वाला आदि बोहरा समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शाम 5 से 7 बजे तक दादा का जनसंपर्क करमदी क्षेत्र में रहा।

14 नवंबर को दादा का यहां होगा जनसंपर्क-

पारस दादा का 14 नवंबर मंगलवार को सुबह 10 बजे का वार्ड क्रमांक 11 का जनसंपर्क मोहन नगर पेट्रोल पंप से प्रारम्भ होकर शुभम श्री कॉलोनी आसाराम बापू नगर रिद्धि सिद्धि कॉलोनी होते हुए डोंगरे नगर में समापन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.