-रेलवे कॉलोनी में सोलंकी परिवार ने रंगोली के माध्यम से दिया संदेश।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विधानसभा चुनाव का रंग दीपावली की रंगोली में भी दिखाई दिया। यह किसी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए नहीं बल्कि इसमें मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संदेश को दर्शाया गया है।
दरअसल दीपावली के शुभ अवसर पर रेलवे की गुजराती चाल में रेणु सोलंकी व निहारिका सोलंकी सहित महिलाओं द्वारा अपने घरों में रंगोली बनाकर मतदान करने का और अपने अधिकारों को सुरक्षित रखने से संबंधित रंगोली बनाई। इसमें मतदान करने का संकल्प दर्शाया गया है। महिलाओं ने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया के मतदान अवश्य करें।