Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

पीएम ने भी माना कि रतलाम मालवा ही नहीं देश-दुनिया का प्रख्यात औद्योगिक क्षेत्र बनेगा

– करमदी और शिव नगर में हुई नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भाजपा प्रत्याशी विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर के वार्ड क्रमांक 1 शिव नगर और विधानसभा के करमदी क्षेत्र पहुंचकर नुक्कड़ सभी ली। सभा के दौरान क्षेत्र के रहवासियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा काश्यप का स्वागत किया गया। नुक्कड़ सभा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के रहवासी उपस्थित रहे। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए काश्यप ने कहा कि रतलाम को महानगर बनाने के लिए मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क बनवा कर विकास कार्य करवाना है। पीएम ने घोषणा की है कि एटलेन एक्सप्रेस वे आने के बाद रतलाम मालवा ही नहीं देश और दुनिया का प्रख्यात औद्योगिक क्षेत्र बनेगा।
काश्यप ने करमदी में कहा कि रतलाम विधानसभा का यह क्षेत्र नगर निगम का नहीं होने के बाद भी इसका विकास नगरीय क्षेत्र की तर्ज पर हो रहा है। नमकीन कलस्टर का निर्माण यहां हुआ है। यहां 100 के करीब उद्योग लगेंगे तो 4000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। करमदी क्षेत्र से गुजरने वाला रिंग रोड भी तैयार हो रहा है। क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई तक ले जाने का कार्य किया जा रहा है। रतलाम से यहां आने का सिंगल रोड अब फोरलेन में बदल रहा है। पहले रोड गांव के भीतर से जा रहा था लेकिन मकानों को नुकसान न हो उसका ध्यान रखा गया। इसी रोड के प्रस्ताव में क्षेत्र की पुलिया जो बारिश में पानी चढ़ने से आवागमन में बाधक बनती थी, उसका भी निर्माण सुनिश्चित किया है। करमदी से मांगरोल तक की सड़क का निर्माण प्राथमिकता से कराया है। नगर के बीच राम मंदिर निर्माण के लिए देवस्थान को प्रस्ताव भेजा था, जो कोरोना काल में अटकने के बाद उसका रिवाइज स्टीमेट भी बनकर जा चुका है।

काश्यप ने शिव नगर क्षेत्र की सभा में कहा कि आपके पास में ही अल्कोहल प्लांट की भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र बन रहा है। अगले छह माह में उद्योग लगना शुरू हो जाएंगे। करीब 100 उद्योग यहां आएंगे। इससे आपको और आपके बच्चों को यही रोजगार के अवसर मिलेंगे। करीब 5 हजार श्रमिकों को रोजगार मिलेगा और आपके बच्चों का भविष्य बनेगा। नगर को महानगर बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही है। प्रधानमंत्री आवास के मकान बनवाए है। यदि कोई रह गया होगा तो उसे लाड़ली बहना योजना से लाभ दिलवाएंगे। सभा को महापौर प्रहलाद पटेल एवं विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया।
करमदी में सभा के दौरान विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरुलाल सोवणचा, नंदकिशोर पंवार, राजेंद्र राव, विनोद पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, जितेंद्र पाटीदार, ईश्वर चौहान, शिव नगर में मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, वार्ड संयोजक भरत तंवर आदि मंचासीन रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.