Logo
ब्रेकिंग
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में...

हाई स्पीड रेन: नदियां तेजी से बही, नाले उफने, शहर की सड़कें बनी तालाब, चारों ओर पानी-पानी

-धोलावड़ डेम के सभी छह गेट खोल दिए गए, जलापूर्ति की समस्या हुई दूर।
-घटना के बाद बाधित रेलवे ट्रेक हुआ बहाल, रेल यातायात हुआ सुचारू।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले में हो रही तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए है। वहीं रतलाम सहित नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर आया। तेज बारिश होने की वजह से धोलावड़ डेम के सभी छह गेट खोलने पड़े।

इधर, जामड़ नदी, माही नदी सहित छोटी नदियां लबालब होकर बह निकली। वहीं सैलाना के समीप धार्मिक स्थल केदारेश्वर में कुंड का झरना उफान पर आ गया।
बारिश की वजह से सुबह ट्रैक पर चट्टान का पत्थर आने से क्षतिग्रस्त इंजिन व बेपटरी गार्ड कोच को उतरी पर चढ़ाने का काम पूरा कर लिया गया।

सर्वाधिक बारिश बाजना इलाके में

मौसम विभाग के मुताबिक जिले में सर्वाधिक वर्षा बाजना इलाके में हुई है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बाजना में दस इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इसका सीधा असर माही नदी के अलावा धोलावड़ बांध पर भी दिखाई दिया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार बांध का जलस्तर 395 मीटर से अधिक होने पर इसके गेट खोलना निर्धारित है। 395 मीटर का जल स्तर मेन्टेन रखा जाता है।
लगातार हुई तेज बारिश के कारण जब जल स्तर तेजी से बढने लगा तो अधिकारियों ने सुबह 10.15 पर एक गेट खोलने का निर्णय लिया। इसके बावजूद जल भराव तेज गति से बढता रहा। इसे देखते हुए एक ही घंटे के बाद दोपहर 11.15 पर दूसरा गेट भी खोल दिया गया। लेकिन इसके बाद भी तेज बहाव जारी रहा और दोपहर दो बजे तक बांध के सभी छह गेट खोल दिए गए हैैं।

हालांकि अब तक की बारिश में धोलावड़ डेम 395 मीटर के जलस्तर तक नहीं पंहुच पाया था। जिसकी वजह से रतलाम शहर की पेयजल आपूर्ति बड़ी समस्या निर्मित होती दिखाई दे रही थी। कृषि मायने से भी दिक्कत बढ़ने लगी थी। इस बारिश ने इस चिंता को दूर कर दिया है।

एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा

सुबह अमरगढ़-पंच पिपलिया स्टेशन के बीच दुरंतो एक्सप्रेस के आगे चट्टान का पत्थर आ गिरने से इंजिन के नीचे फंस गया था। एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। ब्रेकडाउन कर्मचारियों ने मशक्कत कर शाम 4.45 बजे प्रभावित अप लाइन को भी ठीक कर लिया। इसके बाद परिचालन सुचारू कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.