Logo
ब्रेकिंग
रेलवे मटेरियल विभाग की घूसखोरी...12 स्थानों पर तलाशी में मिले काली कमाई के सबूत, आरोपी आज होंगे न्या... इस मैसेज ने रेलवे जोन में फैलाई सनसनी...मटेरियल विभाग के तीन डिप्टी सीएमएम को किया सीबीआई ने ट्रेस डीआरएम की सहमति: डीजल शेड पहुंचने के लिए बनेगी डेढ़ किलोमीटर एप्रोच रोड, वर्क ऑर्डर जारी बड़ी जीत : क्रमिक भूख हड़ताल 98वें दिन खत्म, उज्जैन लॉबी के पद यथावत रहेंगे मैं और मेरी कविता फॉलोअप: चोर को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को मिलेगा एक लाख रुपए का इनाम जीआरपी चौकी से डाट की पुल मेनरोड सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा बिफोर स्ट्राइक एक्शन: 19 पोलिंग बूथ पर 91 प्रतिशत मत डले, अब सरकार को जगाएंगे पुरानी पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, परिषद के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हड़ताल का सीक्रेट बैलेट : रेलकर्मियों से कराया गोप (नी) य मतदान, एक पेटी में ताला दूसरी में लगा नकुचा

यूनियन में आए मजदूर संघ के रेलकर्मी, संघ ने कहा- ये हमारे नही है, हमने पहले ही इन्हें निष्काषित कर दिया

-दोपहर में सभी कार्यकर्ताओं का यूनियन में किया गया स्वागत।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ से जुड़े कैलाश भारती सहित पांच से अधिक कर्मचारियों ने शनिवार को वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की सदस्यता ग्रहण की है। इनका यूनियन में मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

यूनियन में आए भारती ने कहा कि आज मैंने यूनियन की सदस्यता ली है। इस संगठन को मैंने अपना सर्वोपरि माना है। आने वाले मान्यता के चुनाव, इंस्टिट्यूट या जेक्शन बैंक के चुनाव हो। हमारे डॉ. अंबेडकर नगर की टीम एवं डॉ. अंबेडकर नगर से खंडवा के मध्य जितने भी रेल कर्मचारी हैं। उन्हें हम अपना विश्वास दिलाकर आने वाले चुनाव को विजय श्री दिलाएंगे। मामले में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मजदूर संघ के पूर्व सहायक मंडल मंत्री एवं लोको पायलट गुड्स डॉ. अंबेडकर नगर कैलाश भारती, रजनीश कौशल, शिव शंकर यादव, सतीश रायकवार, ऋषिकेश कुमार ने डॉ. अंबेडकर नगर से रतलाम आकर  वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की सदस्यता ली।

इधर, मामले में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा  कैलाश भारती को मजदूर संघ विरोधी गतिविधि करने के कारण 20.12.2022 को ही संगठन से पूरी तरह से निष्कासित कर दिए जाने की बात कही।  मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने कहा कि वर्तमान मे भारती मजदूर संघ के प्राथमिक सदस्य भी नही है। नही उनका कोई मजदूर संघ से लेना-देना था।

कुछ लोगों द्वारा यह गलत अफवाह फैलाई जा रही है कि भारती द्वारा मजदूर संघ छोड़कर यूनियन ज्वाइन की है। जबकि वास्तविकता यह है कि भारती, संतोष रायक्रवार, शिव शकर यादव को पूर्व में ही मजदूर संघ से निष्कासित कर दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.