Logo
ब्रेकिंग
केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प...

एक्टिवा पर जा रहे दो युवक को पुलिस ने रोका, तलाशी ली तो 13 किलो 245 ग्राम सोना निकला

-पुलिस ने सोना सहित विदेशी मुद्रा के साथ 2 युवक को पकड़ा।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। पुलिस ने दो युवकों की नाकाबंदी कर उनसे 13 किलो 245 ग्राम सोना व विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा।

रिंगनोद थाना प्रभारी  प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल को शनिवार सुबह तकरीबन 5 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि दो लोग मुंबई से रतलाम सोना लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस द्वारा स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर जा रहे हैं दो संदिग्ध लोगों को रोका। पूछताछ में अपने नाम सुभाष वर्मा पिता शैतानराम वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रामपुरा तहसील श्रीमाधोपुर जिला सीकर राजस्थान एवं प्रवीण सैनी पिता रामनिवास सैनी महेंद्रगढ़ हरियाणा बताया। जिनके पास एक ट्रॉली बैग और एक बैग पैक था। इनकी तलाशी लेने पर उसमें 100 से ज्यादा पार्सल मिले। जिसमे 13 किलो 245 ग्राम सोना मिला। पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। बैग में 1 जीपीएस ट्रैकर तथा विदेशी मुद्राएं (डॉलर, दिरहम, रियाल) भी मिली है। दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा जांच हेतु अन्य संबंधित विभागों को सूचना दी गई है।

यह जब्त की गई सामग्री

युवकों से पुलिस ने 13 किलो 245 ग्राम सोना (अनुमानित कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए), 1 जीपीएस ट्रैकर तथा विदेशी मुद्राएं (डॉलर, दिरहम, रियाल) जब्त की।

स कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद मयूर खंडेलवाल (प्रशिक्षु आईपीएस), थाना प्रभारी स्टेशन रोड भुवानीराम वर्मा, उनि मुकेश यादव, उनि आनंद बागवान, एएसआई आई एम खान, एएसआई एम आई खान, प्र आर मनीष यादव, शकील खान, आर. शुभम बुंदेला, पवन की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.