-शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को दिल्ली में राष्ट्रपति पुरस्कार तो शहर में गुरुजनों का सम्मान।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। शिक्षा व खेल क्षेत्र में रतलाम के गुरुजनों ने अपनी गुरु पताका देशभर में फैलाई। शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षित सीमा अग्निहोत्री को शिक्षा क्षेत्र राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं शहर के शिक्षा व खेल से जुड़े अन्य गुरुजनों का संस्थाओं में सम्मान किया गया।
रतलाम के सीएम राइज स्कूल में कार्यरत शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 50 शिक्षकों से साथ सीमा अग्निहोत्री को भी सम्मानित किया। इन्हें 50 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दिए गए। सीमा ने यह राशि स्कूल के निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षा में मदद के लिए देने का निर्णय लिया।
14 वां खेलकूद शिक्षक सम्मान समारोह
जिला खेल संघ एवं आशुतोष क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज 14 वां खेलकूद शिक्षक सम्मान समारोह गुरु तेग बहादुर स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला खेल सुश्री रुचि शर्मा, अध्यक्षता प्रदीप उपाध्याय, विशिष्ठ अतिथि देवेन्द्र वाधवा एवं विप्लव जैन, डॉ. राहुल यादव उपस्थित थे। अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में रतलाम एकमात्र जिला है जहां खेलकूद शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शासन से भी मांग है कि सत्कार द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में खेलकूद शिक्षक को भी सम्मान मिले। खेल अधिकारी ऋतु शर्मा ने कहा कि जिले में यह अनूठा आयोजन है। मैंने अपनी सेवाकाल में प्रथम बार देखा। इसके लिए संस्था की खेल जगत में शामिल इन हस्तियों का सम्मान गौरव की बात है। प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि किसी भी आयोजन को सतत रूप से आयोजित करना प्रशंसनीय है। खेलकूद शिक्षक किसी भी स्कूल की रीड होता है। इन्हें सम्मानित कर संस्था बधाई की पात्र हैं। समारोह को देवेंद्र वाधवा, विप्लव जैन ने भी संबोधित किया।
अतिथियों का स्वागत अनुज शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, राजेश सोनकर, अमानत खान, राजा राठौर, महेंद्र सोलंकी, सुरेश माथुर, श्रीमती उषा गुप्ता, जितेन्द्र धूलिया ने किया।
इस अवसर पर 15 खेलकूद शिक्षक को सम्मानित किया गया। जिला हॉकी संघ के बबलू तिवारी, अशुतोष क्रिकेट क्लब के निखिल मिश्र, महेन्द्र शुक्ल, भूषण कुमार, मनीष जोशी सहित विभिन्न स्कूल के खिलाड़ी व शिक्षक उपस्थित थे। संचालन आरसी तिवारी ने किया। आभार अनुज शर्मा ने व्यक्त किया।
रेलवे स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान
रेलवे स्कूल के प्रिंसिपल एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, जे सी बैंक डायरेक्टर वाज़िद खान, गौरव दुबे, योगेश पाल, महेंद्र सिंह राठौर, अशोक टंडन, बापी चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
कुंडा स्कूल के बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस
सुदूर अंचल की एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कुंडा में स्कूली बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया गया। समारोह की रूपरेखा खुद बच्चों ने तय की तथा संस्था में सदस्य सभी शिक्षकों को उपहार स्वरूप कलम भेंट की। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं सर्व पल्लवी डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। स्कूली बच्चों ने गीत कविता स्लोगन एवं भाषण की प्रस्तुति दी। बच्चों ने प्राचार्य अंजलि वकील, कमलेश गहलोत, दिनेश बारोट, जय नारायण तिवारी, जगदीश सूर्यवंशी, सूरज धवाई, परवीन बानो, प्रमोद जोशी, प्रवीण चंदेल, भारती वर्मा, शंकर लाल चौहान, भेरूलाल, सुनील खराड़ी को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। संचालन छात्रा कुमारी अंगूरबाला डिंडोर ने किया। आभार छात्र माया खराड़ी ने व्यक्त किया।