Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

ये कैसा पनिशमेंट: धनबाद डीआरएम केके सिन्हा ने स्वास्थ्यकर्मी के कपड़े उतरवाए, प्रताड़ना से कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी

डेंटल केयर विभाग मे पत्नी को चप्पल खोलने का कहने पर विफ़रे थे डीआरएम सिन्हा।
-रतलाम मंडल कार्यालय में दो बार सीनियर डीसीएम व एडीआरएम रहे हैं सिन्हा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। धनबाद रेल मंड़ल में डीआरएम केके सिन्हा पर रेलवे अस्पताल के स्वास्थकर्मी पर कपड़े उतरवाकर उसे दंडित करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से वहां कर्मचारियों में जमकर आकोश फैल गया। इसके बाद मामले में समझाईश का दौर भी चला।

फ़ोटो कैप्शन: अस्पताल में भर्ती स्वास्थ्यकर्मी बसंत उपाध्याय।

मालूम हो कि धनबाद डीआरएम रतलाम मंडल कार्यालय में दो बार सीनियर डीसीएम पद पर रहे है। अपने राजनीतिक वर्चस्व के चलते कुछ माह में ही वे दोबारा रतलाम एडीआरएम बनकर आए थे। कुछ माह पूर्व ही एडीआरएम पद से उनका तबादला हुआ है।
दरअसल धनबाद मंडल में पूरा मामला डीआरएम सिन्हा की पत्नी को लेकर हुआ। स्वास्थ्य कर्मचारी बसंत उपाध्याय ने एडीआरएम की पत्नी को रेलवे अस्पताल के डेंटल केयर विभाग में आने से पहले चप्पल उतारने को कह दिया। हालांकि मेडिकली हाइजीन के चलते यह नियम सभी मरीजों तथा परिजनों के लिए भी समान है। इसी बात से खफ़ा होकर पत्नी ने अपने डीआरएम पतिदेव श्री सिन्हा को सूचना दे दी। बस इसी बात से भड़के डीआरएम सिन्हा ने स्वास्थकर्मी बसंत उपाध्याय को मंडल कार्यालय तलब कर लिया। कर्मचारी को झड़प लगते हुए उसके कपड़े उतरवाकर दंडित किया।

फ़ोटो कैप्शन: रेलवे अस्पताल में घटना से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मचारी।

ऐसी झड़प व सजा की वजह से कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। इससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के खिलाफ अस्पताल के कर्मचारियों ने जमकर आक्रोश जताया। वही घटना का समाचार धनबाद सहित अन्य शहरों के न्यूज़ चैनलों की सुर्खियों में भी बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds