Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

अष्टविनायक रेसिडेंसी में चोरी करने वाले गिरफ्तार

-मकान नंबर. 139 पुरुषोत्तम माहेश्वरी के घर की थी चोरी की वारदात।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अष्टविनायक रेसिडेंसी में चोरी के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला है। घटना 23 अप्रैल 2023 की है। फरियादी पुरूषोत्तम पिता स्व. भगवतीप्रसाद माहेश्वरी (70) निवासी म.नं. 139 अष्टविनायक रेसिडेंसी राजबाग रतलाम ने ओधोगिक पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। माहेश्वरी ने कहा था कि घर में वह अकेला रहता है। कभी-कभी रात्रि में अपने दोस्त के घर बांगरोद चला जाता है। धटना वाली रात घर का ताला तोडकर अज्ञात बदमाश सोने का एक मंगलसूत्र, दो चांदी के सिक्के व नगदी 12000 रुपए कुल 42500 रुपए चुरा कर ले गए। पुलिस ने कायमी कर विवेचना में लिया गया था।
इधर, मुखबीर की सूचना पर संदेही राकेश पिता दशरथ भाटी जाति मोगिया (35) निवासी चोराना थाना बिलपांक हाल मुकाम अरिहंत परिसर रतलाम, दिनेश पिता गणेश पंवार जाति मोगिया (30) निवासी चोराना थाना बिलपांक व गोविंद पिता नरसिंह चौहान जाति मोगिया (52) निवासी नायन थाना नामली को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर इन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया।

पहले रैकी की फिर रात में चोरी

आरोपियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि अष्टविनायक कॉलोनी में पहले रैकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। फरियादी के मकान से एक मंगलसूत्र सोने का, दो चांदी के सिक्के व नगदी 12000 रूपए इस तरह 42500 रूपए चुराए थे। आरोपी दिनेश के कब्जे से दो चांदी के सिक्के, एक हजार रूपए, आरोपी गोविंद के कब्जे से एक हजार रूपए व आरोपी राकेश के कब्जे से मंगलसूत्र एवं 500 रूपए जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

Leave A Reply

Your email address will not be published.