Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

फोरलेन पर दो ट्रक आपस मे भिड़े, एक की मौत, लगी राहगीरों की भीड़

-अन्य घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नामली-जावरा के बीच फोरलेन पर 6 मई शनिवार को सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो ट्रकों में जमकर भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक में सवार एक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए रतलाम अस्पताल भिजवाया गया। वहां उपचार शुरू किया गया।
घटना सुबह 10.20 बजे के लगभग की है। जानकारी के मुताबिक दोनों ट्रक जावरा से रतलाम की ओर जा रहे थे। भदवासा फंटे के निकट अचानक ओवरटेक के चलते आगे जा रहे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पीछे से घुसे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इधर, घटना की सूचना मिलने पर नामली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा इतना भयावह था कि चालक और क्लीनर दोनों ट्रक में फंस गए। जिन्हें काफी मशक्कत कर बाहर निकाला। प्रारंभिक सूचना के आधार पर हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए रतलाम रैफर किया गया।

राहगीरों की मौके पर लगी भीड़
घटना के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों में चर्चा थी कि जिस जगह हादसा हुआ है। उसे ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया था। यहां दुर्घटना रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर तो बनाए गए। स्पीड ब्रेकर के लिए चिन्हित नही किया गया। घटना में ट्रक चालक ने संभवतः स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाया होगा। जिससे पीछे वाला ट्रक चालक उसमें जा घुसा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.