Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

भाजपा किसी एक व्यक्ति की पार्टी नही, इसे छोटे कार्यकर्ताओं ने सींचा है

-इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने आरडीए अध्यक्ष पोरवाल के पदभार समारोह में कहा
-शहर के कई मार्गों से निकली रैली का जगह जगह स्वागत।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम । रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की घोषणा के बाद अशोक पोरवाल ने मंगलवार शाम आरडीए कार्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। समारोह में सांसद गुमानसिंह डामोर, नगर विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लूनेंरा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। इससे पहले शहर में रैली निकाली। जगह जगह पोरवाल का स्वागत हुआ।
मालूम हो कि नियुक्ति के साथ पोरवाल को राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया है। वे दशक बाद रतलाम विकास प्राधिकरण के दूसरे अध्यक्ष है ।
पदभार समारोह में आए इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि राज्य में चहुंओर विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार की देन है। यह पार्टी किसी नेता विशेष की नहीं है, बल्कि आप जैसे कार्यकर्ताओं की है। प्रदेश का जो विकास हुआ है वह आप जैसे कार्यकर्ताओं की वजह से ही संभव हुआ है। छोटे कार्यकर्ताओं से मिलकर ही भारतीय जनता पार्टी बनी है। बल्कि छोटे कार्यकर्ताओं ने ही इसे सींचा है।

यह नियुक्ति ताजपोशी नहीं काटों का ताज

पदभार ग्रहण समारोह को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने अपने संबोधन में कहा कि में अशोक पोरवाल की कार्यप्रणाली से भलीभांति वाकिफ हूं। मुझे विश्वास है कि वह इस पद पर रहकर गरीबों की सेवा करेंगे। हालांकि आरडीए अध्यक्ष पद की यह ताजपोशी नही है। बल्कि यह कांटो का ताज व एक बड़ी जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि पोरवाल इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे।
पदभार ग्रहण समारोह में सांसद गुमानसिंह डामोर, नगर विधायक चेतन्य काश्यप, विधायक दिलीप मकवाना सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

शहर के इन मार्गों से निकली रैली

इससे पहले शहर में विभिन्न मार्गों से रैली निकलशहर के अम्बेडकर खेल मैदान से शुरू होकर स्टेशन रोड, दोबत्ती, न्यू रोड, लोकेंद्र टाकीज, शहर सराय, धानमंडी , गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, होते हुए छोटू बाई की बगीची में जाकर समाप्त हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.