Logo
ब्रेकिंग
रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर... बाल उद्यान गणेशोत्सव 2026: रतलाम में ढोल-नगाड़ों के साथ बिराजे गणपति, पंडालों में शुरू हुई भव्य आरती... रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म...

रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट… लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिलेगी पोस्टिंग

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के कमर्शियल विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप व चयन प्रकिया पर सवाल खड़े होने लगे हैं। लिस्ट से बाहर हुए सीसीटीसी कैडर के कर्मचारियों का दावा है कि परीक्षा पास करने के बावजूद और उच्च वरिष्ठता होने के बाद भी उन्हें फाइनल पैनल से बाहर कर दिया गया। जबकि कनिष्ठ (जूनियर) कर्मचारियों की अंतिम सूची में नाम दर्ज है। जिन सीसीटीसी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। वे बुधवार को सीनियर डीपीओ के पास मिलने पहुंचे। लेकिन बातचीत में बात नहीं बनी।

अब आरोप यह भी लग रहे है कि डीआरएम ऑफिस के कमर्शियल सेक्शन में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को चयन में सीधे से लाभ मिला। अभी लिस्ट जारी होने के बाद प्राप्त अंकों को उज़ागर नहीं करने से संदेह जताया जा रहा है।
कर्मचारियों का कहना है कि यह सीधी-सीधी प्रशासनिक अनियमितता है। इस संबंध में प्रभावित कर्मचारियों द्वारा रेलवे प्रशासन और उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। तथा न्याय की मांग के लिए न्यायालय की शरण ली जाएगी। इधर, मामले अधिकारियों का कहना है कि नियम से परीक्षा से लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की गई है।

मामले की पूरी प्रक्रिया और समयक्रम:
-अधिसूचना व कुल पद: मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय द्वारा जारी पत्र संख्या ET/1025/CCCTS/E-File687590 (दिनांक 02/03/2026) के तहत 4200 ग्रेड पे के कुल 92 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
– परीक्षा का आयोजन: इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया।
– ​लिखित परीक्षा परिणाम: परीक्षा का परिणाम पत्र संख्या ET/1025/ccts/E- office -687590 (दिनांक 03/07/2026) द्वारा घोषित किया गया, जिसमें 77 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।
– फाइनल पैनल का निर्णय:  मंगलवार को रेलवे प्रशासन द्वारा जारी फाइनल पैनल में कुल 85 पदों की तुलना में केवल 69 उम्मीदवारों को ही चयन सूची में जगह दी गई।

सीनियर कर्मचारियों के मुख्य आरोप:
– सीनियर्स को बाहर करने का आरोप:परीक्षा में सफल होने के बावजूद कई वरिष्ठ कर्मचारियों के नाम फाइनल पोस्टिंग सूची से पूरी तरह गायब हैं।
– जूनियरों को प्राथमिकता: प्रक्रिया से बाहर किए गए कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन ने नियमों को दरकिनार करते हुए जूनियर कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया है।
– अस्वीकृति पर अस्पष्टता: 85 स्वीकृत पदों में से 69 का ही चयन किए जाने और शेष अभ्यर्थियों के नाम बिना स्पष्ट कारण बताए अस्वीकृत किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.