Logo
ब्रेकिंग
अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क...

अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच….बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार में गंदगी मिलने पर रेलवे की सख्त कार्रवाई

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। लंबी दूरी की ट्रेनों में पेंट्रीकार ठेकेदार व स्टाफ गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री की बिक्री कर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने पर आमादा है। इनकी शिकायतों के बाद अब रेल प्रशासन जागा है। 

सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी के निर्देश पर रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में यात्री सुविधाओं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुधारने के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सुबह 8 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 व 6 पर आई ट्रेन संख्या 20941 गाजीपुर एक्सप्रेस के अलावा ट्रेन संख्या 19037 अवध एक्सप्रेस की पेंट्रीकार में औचक निरीक्षण कर अनधिकृत खाद्य और पेय सामग्री जब्त की गई। जांच टीम ने रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद कार्रवाई सुनिश्चित करने इसे पश्चिम रेलवे मुंबई मुख्यालय भी भेजा जाएगा।

​सीनियर डीसीएम के निर्देश पर सोमवार को सुबह एसीएम बसंत नायर, सीएमआई सोमेश सिसौदिया तथा सीएचआई शैलेंद्र गौतम की टीम को रेलवे स्टेशन पहुंचे को कहा। टीम ने अवध एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान पेंट्रीकार में भारी गंदगी पाई गई, जिस पर अधिकारियों ने सख्त नाराजगी जताई।

​खाद्य पदार्थों की सघन जांच करने पर पेंट्रीकार से रेल नीर के बजाय लोकल ब्रांड की बगैर अप्रूवल वाली पानी की आधा दर्जन से अधिक बोतल की कैरेट बरामद हुईं। इसके साथ ही बिना अनुमति के बिक्री के लिए रखा गया बड़ी मात्रा में पाव का स्टॉक भी जब्त किया गया।

​रेल अधिकारियों ने अनधिकृत सामग्री को कब्जे में लेकर पेंट्रीकार ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ और नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

बता दें कि सीनियर डीसीएम को रतलाम स्टेशन पर जांच के अभाव में खानपान की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें मिल रही है। औचक निरीक्षण के शेड्यूल भी बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.