Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

Decision of J.C. Bank AGM…..उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम/दाहोद।  द जैक्सन कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ऑफ द एम्प्लॉइज ऑफ द वेस्टर्न रेलवे लिमिटेड (J.C. Bank) की 113वीं वार्षिक आम सभा (AGM) 10 सितंबर 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और बड़ी संख्या में अंशधारकों की मौजूदगी में बैंक ने कर्मचारियों व शेयरहोल्डर्स के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। बैंक के निदेशक अर्पित जैन ने बताया कि उज्जैन में J.C. Bank का नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

निदेशक अर्पित जैन ने सभी अंशधारकों और रेल कर्मचारियों से इन जनकल्याणकारी निर्णयों की जानकारी अधिक से अधिक साथियों तक पहुंचाने की अपील की है।

AGM में लिए गए मुख्य फैसले:

– ​15% लाभांश का ऐलान: अंशधारकों को 12% डिविडेंड और 3% अनुग्रह राशि (Ex-gratia) मिलाकर कुल 15% लाभांश दिया जाएगा। यह राशि 31 अक्टूबर 2026 तक सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी, जिसकी सूचना SMS द्वारा भेजी जाएगी।

– ​दिवाली गिफ्ट और ब्याज दर: इस वर्ष दीपावली पर सभी अंशधारकों को विशेष उपहार मिलेगा। साथ ही बैंक के सभी प्रकार के लोन पर 4.95% की ब्याज दर को पूर्ववत रखा गया है।

– ​Part Payment की सुविधा: 36 EMI या उससे अधिक अवधि के लोन खाताधारक अब साल में एक बार आंशिक भुगतान (Part Payment) कर सकेंगे।

– ​EMI अवधि में बढ़ोतरी: लोन चुकाने की अधिकतम अवधि को 72 EMI से बढ़ाकर 84 EMI कर दिया गया है।

– ​मैरिज लोन सीमा बढ़ी: केवल पुत्रियों के विवाह (अधिकतम दो बच्चों) के लिए मैरिज लोन राशि ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹4,00,000 कर दी गई है।

– ​ज़मानत (Surety) सीमा: अब एक अंशधारक अपनी 80 Basic तक Surety दे सकेगा। FD और RD पर ब्याज दरें यथावत रहेंगी।

​01 अक्टूबर 2026 से लागू नया लोन स्लैब

​बैंक ने लोन की न्यूनतम सीमा ₹8 लाख और अधिकतम सीमा ₹25 लाख तय की है। नई पात्रता सेवा अवधि और बेसिक वेतन के अनुसार लागू होगी:

रेल सेवा की अवधि

न्यूनतम पात्र लोन (बेसिक या निर्धारित राशि में से जो अधिक हो)

1 से 5 वर्ष

₹8,00,000 या 19 बेसिक

5 से 10 वर्ष

₹8,50,000 या 20 बेसिक

10 से 15 वर्ष

₹9,00,000 या 21 बेसिक

15 से 20 वर्ष

₹9,50,000 या 22 बेसिक

20 से 25 वर्ष

₹10,50,000 या 23 बेसिक

25 से 30 वर्ष

₹11,00,000 या 24 बेसिक

30 वर्ष से अधिक

₹12,00,000 या 25 बेसिक

Leave A Reply

Your email address will not be published.