रेलवे स्टेशन पर महामंत्री का स्वागत-: काबर बोले- एनएफआईआर/वेरेमस रेल कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन का पूरा लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। एनएफआईआर/वेरेमस रेल कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन का पूरा लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए संगठन हर लड़ाई लड़ने को तैयार है।
यह बात एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री आरजी काबर ने कही। महामंत्री का रतलाम स्टेशन पर आगमन हुआ। वे यहां अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से रतलाम पहुँचे थे। वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में स्वागत किया।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया महामंत्री द्वारा कर्मचारी हितों को लेकर कई मुद्दों पर रेलवे बोर्ड पीएनएम में चर्चा की गई। 8वें पे कमीशन में फिटमेंट फैक्टर एवं न्यूनतम वेतन, केडर रिस्ट्रक्चरिंग, भत्तों में सुधार, ट्रेकमेंटेनरो के लिए 10% इंटेक कोटा, एमएसीपी एवं ओपीएस जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई । साथ ही उन्होंने रतलाम मंडल में सदस्यता में अव्वल रहने पर रेल कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा रतलाम का योगदान हमेशा अहम होता है।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी व योगेश पाल, सीडब्लूसी गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता, अमित चौहान, शाखा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, आशाराम मीणा, मनोज खरे, इमरान खान, सुमित गर्ग, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, राजेंद्र चौधरी, दिनेश छपरी, सुनील डागर, राजेश माथुर, अखिलेश वर्मा, महिला समिति अध्यक्ष रंजिता वैष्णव, युवा अध्यक्ष श्रेया चौऋषि, सुनीता वर्मा,जीवनदेवी, पार्वती सोनवाल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
