Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

कर्मचारी परिषद के प्रशांत पांडेय का संगठनात्मक प्रमोशन, CWC समिति ने सौंपा पश्चिम रेलवे जोन के महामंत्री का अतिरिक्त प्रभार

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रशांत पांडे को पश्चिम रेलवे जोन के महामंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। 5 जुलाई को गांधीनगर स्थित संस्था कार्यालय पर संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों की शिकायत निवारण सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। साथ ही पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रशांत पांडे को CWC समिति द्वारा पश्चिम रेलवे जोन के महामंत्री के रूप में अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।

पांडेय की मान्यता चुनाव में महती भूमिका:- शिवलहरी शर्मा वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं संगठन मंत्री पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने कहा कि प्रशांत पांडे के नेतृत्व में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने वर्ष 2025 के मान्यता चुनाव में रतलाम मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। संगठन ने जोन में भी तृतीय स्थान पर मान्यता प्राप्त की थी। इनकी कार्यप्रणाली स्पष्ट एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा इन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उनके द्वारा हमेशा सभी कर्मचारी से जीवंत संपर्क रहा है। साथ ही ट्रैकमैन की समस्या के निराकरण के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं।

बैठक में वरिष्ठ मार्गदर्शक आरके दीक्षित, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, सहायक मंडल मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, मीना देवी, शंकर मीणा, अनिल ओझा, प्रभात आनंद, रवि मीणा, राधेश्याम चोटिया, मनोज सैनी, आरकेएस राठौर बृजेश पांडे, अनिल उपाध्याय, शत्रुघ्न वर्मा, राधेश्याम नापित, प्रज्वल पांडे, धर्मेन्द्र सैनी, परमेश चावला, रामफूल मीणा, रमेश, संजय राठौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds